ePaper

''जीरो'' के पोस्‍टर ने मचाई सनसनी, शाहरुख संग दिखा कैटरीना, अनुष्‍का का बिंदास अंदाज

Updated at : 01 Nov 2018 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
''जीरो'' के पोस्‍टर ने मचाई सनसनी, शाहरुख संग दिखा कैटरीना, अनुष्‍का का बिंदास अंदाज

शाहरुख खान की आनेवाली फिल्‍म ‘जीरो’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्‍म के ट्रेलर लॉन्‍च में सिर्फ एक ही दिन बाकी है और इसे लेकर फैंस काफी उत्‍साहित हैं. दरअसल फैंस काफी दिनों से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले जारी किये गये जीरो के टीजर ने फैंस की उत्‍सुकता को […]

विज्ञापन

शाहरुख खान की आनेवाली फिल्‍म ‘जीरो’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्‍म के ट्रेलर लॉन्‍च में सिर्फ एक ही दिन बाकी है और इसे लेकर फैंस काफी उत्‍साहित हैं. दरअसल फैंस काफी दिनों से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले जारी किये गये जीरो के टीजर ने फैंस की उत्‍सुकता को और बढ़ा दिया है. वहीं ट्रेलर से पहले फिल्‍म के कुछ पोस्‍टर्स सामने आये हैं जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. पोस्‍टर्स में कैटरीना कैफ और अनुष्‍का शर्मा का फर्स्‍टलुक रिलीज कर दिया गया है.

एक पोटर में अनुष्‍का शर्मा जहां शाहरुख के साथ व्‍हीलचेयर पर बैठी नजर आ रही हैं. वहीं दूसरे पोस्‍टर में शाहरुख और कैटरीना अबाउट टू किस पोज में नजर आ रहे हैं. दोनों पोस्‍टर को बेहद पसंद किया जा रहा है.

बता दें कि ‘ज़ीरो’ को आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे हैं. ट्रेलर को शाहरुख के जन्‍मदिन यानी 2 अक्‍टूबर को रिलीज किया जायेगा. शाहरुख खान फिल्‍म में बऊआ सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं जो बौना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola