एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा की बायोपिक में दिखेंगे शाहरुख खान, जानें फिल्म का नाम ?

मुंबई : सुपरस्टार शाहरूख खान अगले साल की शुरूआत में अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जीवन पर बनने वाली फिल्म पर काम शुरू करेंगे. निर्माता रोनी स्क्रूवाला ने यह जानकारी दी. फिल्म का पटकथा अंजुम राजाबली ने लिखी है और इसका निर्देशन महेश मथाई करेंगे. फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ राय कपूर और स्क्रूवाला अपने बैनर […]
मुंबई : सुपरस्टार शाहरूख खान अगले साल की शुरूआत में अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जीवन पर बनने वाली फिल्म पर काम शुरू करेंगे. निर्माता रोनी स्क्रूवाला ने यह जानकारी दी. फिल्म का पटकथा अंजुम राजाबली ने लिखी है और इसका निर्देशन महेश मथाई करेंगे. फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ राय कपूर और स्क्रूवाला अपने बैनर के तले क्रमश: राय कपूर फिल्म्स और आरएसवीपी फिल्म्स के बैनर तले करेंगे.
खबरें थी कि फिल्म में शाहरूख खान के साथ अभिनेत्री के तौर पर भूमि पेडणेकर को लिया गया है. हालांकि, रोनी ने कहा कि इस बारे में आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी. फिल्म का नाम ‘सारे जहां से अच्छा’ है.
रोनी ने बताया, ‘हम शाहरूख खान के साथ यह फिल्म कर रहे हैं. हम अगले साल फरवरी या मार्च में इसका निर्माण शुरू करेंगे लेकिन हमने अभी तक अभिनेत्री की घोषणा नहीं की है.’ बता दें कि किंग खान की आनेवाली फिल्म ‘जीरो’ है जिसमें वे एक बौने का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










