ePaper

जीजा निक से जूता चुराई में मोटी रकम वसूलने वाली है प्रियंका चोपड़ा की यह एक्ट्रेस बहन

Updated at : 19 Oct 2018 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
जीजा निक से जूता चुराई में मोटी रकम वसूलने वाली है प्रियंका चोपड़ा की यह एक्ट्रेस बहन

मुंबई : बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की खबरें इन दिनों चर्चे में हैं. मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो यह जोड़ी आने वाले 2 दिसंबर को विवाह के बंधन में बंधेंगे. इस खबर के इतर प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा ने भी अपने होने वाले […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की खबरें इन दिनों चर्चे में हैं. मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो यह जोड़ी आने वाले 2 दिसंबर को विवाह के बंधन में बंधेंगे. इस खबर के इतर प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा ने भी अपने होने वाले जीजा से मोटी रकम वसूलने का प्लान बनाया है. जी हां , जूता चुराई की रस्म में वह भारी-भरकम रकम लेने वालीं हैं.

परिणीति ने पारंपरिक जूता चुराई की रस्म में निक से 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मांग की है. इस सबंध में उन्होंने बताया कि मैं निक के साथ बैठी थी और मैंने उनसे कहा कि अब हमें जूता चुराई के बारे में चर्चा कर लेनी चाहिए… लेन-देन का अमाउंट फिक्स कर लेना चाहिए. मैंने उनसे 5 मिलियन डॉलर यानी करीब 37 करोड़ रुपये की डिमांड की तो निक की ओर से जवाब आया कि ठीक है, मैं तुम्हें 10 डॉलर दूंगा…

परिणीति ने आगे कहा कि आप समझ सकते हैं कि जूता चोरी करना और रकम वसूलना कितना मुश्‍किल काम है…, लेकिन मैं बहुत-बहुत पैसे लेने वाली हूं क्योंकि मैं ही उनकी फेवरिट साली बनने वाली हूं… खबरों की मानें तो प्रियंका और निक राजस्थान के जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में शादी करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola