कंगना रनौत की ‘पंगा'' में नजर आयेंगे रिचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2018 2:02 PM
मुंबई : निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की अगली फिल्म ‘पंगा’ के कलाकारों में रिचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी का नाम शामिल हो गया. यह दोनों कलाकार दक्षिण की स्टार शकीला की बायोपिक में कंगना रनौत, नीना गुप्ता और जस्सी गिल के साथ दिखायी देंगे. रिचा ने इंस्टाग्राम पर उन्हें फिल्म में कास्ट करने की खबर […]
मुंबई : निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की अगली फिल्म ‘पंगा’ के कलाकारों में रिचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी का नाम शामिल हो गया. यह दोनों कलाकार दक्षिण की स्टार शकीला की बायोपिक में कंगना रनौत, नीना गुप्ता और जस्सी गिल के साथ दिखायी देंगे. रिचा ने इंस्टाग्राम पर उन्हें फिल्म में कास्ट करने की खबर साझा की और परिवार के साथ अपने बचपन की फोटो पोस्ट की. उन्होंने लिखा कि उनका परिवार उनके लिए पूरी दुनिया है.
उन्होंने आगे कहा,’ अश्विनी अय्यर और फॉक्स स्टूडियो का धन्यवाद….आपने यह सुनिश्चित किया कि मेरे पास एक और परिवार है. कुछ और ‘पंगा’ लेने के लिए तैयार हूं.’
वहीं, त्रिपाठी ने भी माइक्रो ब्लागिंग साइट पर परिवार के साथ फोटो साझा की और लिखा कि पूरे परिवार का आशीर्वाद उनके साथ है. वह ‘पंगा’ परिवार का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हैं. ‘पंगा’ के रिलीज की तिथि अगले साल निर्धारित की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










