ePaper

जानिए कैसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती है सोनम

Updated at : 02 Sep 2018 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
जानिए कैसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती है सोनम

मुंबई : अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि वह ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हैं जो ना केवल लोगों का मनोरंजन करें बल्कि उनका प्रभाव भी समाज पर पड़े. सोनम ने कहा कि एक फिल्म का चुनाव करते वक्त लोग अपने चरित्र और कहानी पर विश्वास करते हैं. सोनम ने कहा, ‘‘मैं ऐसी कहानी […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि वह ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हैं जो ना केवल लोगों का मनोरंजन करें बल्कि उनका प्रभाव भी समाज पर पड़े. सोनम ने कहा कि एक फिल्म का चुनाव करते वक्त लोग अपने चरित्र और कहानी पर विश्वास करते हैं.

सोनम ने कहा, ‘‘मैं ऐसी कहानी की तलाश में हूं जिसकी कहानी या मेरा किरदार समाज पर प्रभाव डाले और लोगों का मनोरंजन भी करे….मैं ऐसी फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हूं जो मनोरंजन करने के साथ समाज को कोई संदेश भी दे.” वर्ष 2018 सोनम के लिए बहुत अच्छा रहा. इस साल उन्होंने ‘पैडमैन’, ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘संजू’ फिल्मों में अभिनय किया.

उन्होंने कहा कि ‘रांझना’ की रिलीज के वक्त से सब कुछ अच्छा हो रहा है….कुछेक निर्देशकों ने उन पर भरोसा किया और लोगों की धारणाओं में बदलाव आया. छह साल हो गये हैं और उनकी कोई फिल्म फ्लाप नहीं हुई. सोनम ने अनुजा चौहान के उपन्यास पर आधारित अपनी अगली फिल्म ‘द जोया फेक्टर’ की शूटिंग शुरू कर दी है.

विधु विनोद चोपड़ा की आगामी फिल्म ‘‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” में सोनम पहली बार अपने पिता अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola