फिर विवादों में केदारनाथ, निर्माता-निर्देशक पर 16 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2018 12:54 PM
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ लंबे समय से विवादों का सामना कर रही है. फिर एक बार फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है. फिल्म की निर्माता प्रेरणा अरोरा और निर्देशक अभिषेक कपूर पर 16 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है. पद्मा फिल्म्स के अनिल गुप्ता […]
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ लंबे समय से विवादों का सामना कर रही है. फिर एक बार फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है. फिल्म की निर्माता प्रेरणा अरोरा और निर्देशक अभिषेक कपूर पर 16 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है. पद्मा फिल्म्स के अनिल गुप्ता ने आरोप लगाये हैं कि क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट ने उनके साथ 16 करोड़ की धोखाधड़ी की.
अब प्रेरणा अरोड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उनके खिलाफ धारा 420, 467, 120b, 34 के तहत कार्रवाई हुई है. दूसरी ओर क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट ने इन अरोपों को गलत बताया है.
क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट ने बयान जारी करते हुए कहा,’ पद्मा के अनिल गुप्ता की झूठी शिकायत से हम हैरान है. उन्होंने धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे झूठे आरोप लगाकर हमें चौंका दिया है. अनिल या उनके अलावा किसी पार्टी द्वारा क्रिआर्ज में निवेश धन को अदालत द्वारा सेटेल किया जा चुका है. इसके बाद क्रिआर्ज या निर्देशक के खिलाफ कोई केस नहीं बनता है.’
फिल्म केदारनाथ इससे पहले भी विवादों में आ चुकी है. फरवरी में क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट ने निर्देशक अभिषेक कपूर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने समय पर फिल्म का प्रोडक्शन नहीं किया और उनका व्यवहार भी अनप्रोफेशनल है.
क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट ने उनपर यह आरोप लगाया था कि अभिषेक कपूर के प्रोडक्शन हाउस GITS द्वारा फैलाई गई जानकारियां गलत और बेबुनियादी हैं. GITS ने अपने काम को सही तरीके से नहीं किया. GITS की वजह से फिल्म को शुरू से ही नुकसान झेलना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










