ePaper

VIDEO: जेनेलिया के बेटे ने करीना के लाडले तैमूर को दिया ऐसा फिटनेस चैलेंज

Updated at : 30 Aug 2018 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: जेनेलिया के बेटे ने करीना के लाडले तैमूर को दिया ऐसा फिटनेस चैलेंज

पिछले दिनों सभी एक दूसरे को फिटनेस चैलेंज देते नजर आ रहे थे. इस क्रम में सलमान खान से लेकर ऋतिक रोशन तक कई स्‍टार्स इस चैलेंज को पूरा करते नजर आये थे. लेकिन अब यह फिटनेस चैलेंज एक अलग लेवल पर पहुंच गया है. अब स्‍टार्स नहीं बल्कि स्‍टार किड्स एकदूसरे को फिटनेस चैलेंज […]

विज्ञापन

पिछले दिनों सभी एक दूसरे को फिटनेस चैलेंज देते नजर आ रहे थे. इस क्रम में सलमान खान से लेकर ऋतिक रोशन तक कई स्‍टार्स इस चैलेंज को पूरा करते नजर आये थे. लेकिन अब यह फिटनेस चैलेंज एक अलग लेवल पर पहुंच गया है. अब स्‍टार्स नहीं बल्कि स्‍टार किड्स एकदूसरे को फिटनेस चैलेंज देते नजर आ रहे हैं. स्‍टार कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के बेटे राहिल का ए‍क वीडियो सामने आया है जिसमें वे वॉल क्लिंबिंग करते दिख रहे हैं.

जेनेलिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके साथ उनका बेटा नजर आ रहा है. वह वॉल क्लिंबिंग कर रहा है जिसमें जेनेलिया उनकी मदद कर रही हैं.

जेनेलिया बेटे को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं और खुद भी उनके साथ क्लिंब कर रही हैं. इस वीडियो में राहिल भी अपने कुछ साथियों को फिटनेस चैलेंज के लिए नॉमिनेट करते नजर आ रहे हैं. इसमें उन्‍होंने करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान को चैलेंज दिया है. साथ ही उन्‍होंने करण जौहर के बच्‍चे यश और रूही, तुषार कपूर के बेटे लक्ष्‍य और अर्पिता खान के बेटे आहिल को भी यह चैलेंज दिया है.

इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा,’ राहिल ने अपने पापा का चैलेंज एक्‍सेप्‍ट किया और अब वो बच्‍चा गैंग को चैलेंज दे रहा है. बच्‍चे फिट तो देश फिट.’ इसका रिप्‍लाई देते हुए करण जौहर ने लिखा,’ OMG, इसे देखो, यह रॉकस्‍टार हैं. मैं तो इसे अपने बच्‍चों को करवाने की सोच कर नर्वस हूं.’

https://twitter.com/karanjohar/status/1034707327906021378?ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि रितेश देशमुख ने इससे पहले यह फिटनेस चैलेंज एक्‍सेप्‍ट करते हुए क्लिंबिंग का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्‍होंने अपने दो साल के बेटे राहिल को नॉमिनेट किया था. इसी चैलेंज को एक्‍सेप्‍ट करते हुए राहिल ने यह वीडियो पोस्‍ट किया है और दूसरे स्‍टारकिड्स को चैलेंज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola