PHOTOS: रक्षा बंधन पर सारा अली खान ने तैमूर और इब्राहिम को बांधी राखी

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान और तैमूर अली खान की तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. रक्षा बंधन की इन तसवीरों में सारा अली खान नन्हे भाई तैमूर को राखी बांध रही हैं और उन्हें दुलार कर रही हैं. तैमूर ने व्हाइट कलर का कुर्ता-पजामा […]
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान और तैमूर अली खान की तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. रक्षा बंधन की इन तसवीरों में सारा अली खान नन्हे भाई तैमूर को राखी बांध रही हैं और उन्हें दुलार कर रही हैं. तैमूर ने व्हाइट कलर का कुर्ता-पजामा पहन रखा है और वे हमेशा की तरह बहुत क्यूट लग रहे हैं. तसवीरों में तैमूर की बुआ सोहा अली खान और फूफा कुणार खेमू की बिटिया इनाया खेमू भी नजर आ रही हैं.
इनाया और तैमूर की राखी सेलीब्रेशन की तसवीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. एक तसवीर में सैफ अली खान और उनके बड़े बेटे इब्राहिम खान भी नजर आ रहे हैं. तैमूर अपनी मौसी करिश्मा कपूर के बेटियों के साथ भी नजर आ रहे हैं.
कहा जा सकता है कि इस रक्षा बंधन तैमूर अली खान अपने डिमांडिंग ब्रदर रहे हैं और उनके परिवार में उनकी जबरदस्त डिमांड रही. तैमूर की तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है. तैमूर की तसवीरें अक्सर वायरल हो जाती है. अब वे कैमरापर्सन को सामने देखकर पोज देने लगते हैं और नाम पुकारने से एक क्यूट स्माइल देते हैं.
https://www.instagram.com/p/Bm9bsUylKPG/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/Bm9Vqr7FWhK/?utm_source=ig_embed
गौरतलब है कि तैमूर इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टारकिड्स में गिने जाते हैं. इनकी क्यूटनेस हर किसी को अपना दीवाना बना जाती है. तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था. तैमूर का पहला बर्थडे धूमधाम से मनाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










