ePaper

VIDEO: प्रियंका चोपड़ा मंगेतर निक जोनास के साथ पहुंची अनाथाश्रम, इस गाने पर जमकर किया डांस

Updated at : 20 Aug 2018 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: प्रियंका चोपड़ा मंगेतर निक जोनास के साथ पहुंची अनाथाश्रम, इस गाने पर जमकर किया डांस

प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. उन्‍होंने शनिवार को अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ सगाई की. इस खास मौके पर प्रियंका और निक के करीबियों के अलावा अंबानी परिवार और कई बॉलीवुड सेलेब्‍स शामिल हुए. सगाई के एक दिन बाद प्रियंका और निक मुंबई के सेंट कैथरीन […]

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. उन्‍होंने शनिवार को अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ सगाई की. इस खास मौके पर प्रियंका और निक के करीबियों के अलावा अंबानी परिवार और कई बॉलीवुड सेलेब्‍स शामिल हुए. सगाई के एक दिन बाद प्रियंका और निक मुंबई के सेंट कैथरीन अनाथाश्रम पहुंचे. इस कपल ने यहां के बच्‍चों के साथ समय बिताया और उन्‍हें एंटरटेन भी किया.

निक जोनास ने इंस्‍टा स्टोरी पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें प्रियंका अपनी फिल्‍म ‘गुंडे’ का चर्चित गाना ‘तूने मारी एंट्री…’ पर जमकर थिरकती नजर आ रही हैं. उनके साथ अनाथआश्रम की एक बच्‍ची भी है.

https://www.instagram.com/p/Bmr1kZLlpeH/?utm_source=ig_embed

प्रियंका और बच्‍ची एकदूसरे के साथ स्‍टेप से स्‍टेप मिला रहे हैं. वहां मौजूद बच्‍चे और स्‍टाफ उन्‍हें चीयरअप करते नजर आ रहे हैं. निक ने कैप्‍शन में लिखा,’ यहां आकर उनका दिल भर आया है.’ बता दें कि रविवार को निक अपने परिवार के साथ यूएस रवाना हो गये. एयरपोर्ट पर वे अपने माता-पिता के साथ स्‍पॉट हुए.

https://www.instagram.com/p/Bmo-1QgAe03/?utm_source=ig_embed

बता दें कि प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. एक इनसाइड वीडियो निक जोनास ने शेयर किया था जिसमें प्रियंका दिल खोलकर झूमती नजर आई थीं. निक और प्रियंका के साथ वीडियो में वीजे अनुषा भी डांस करती नजर आ रही थीं.

सेरेमनी में मुकेश अंबानी अपनी पत्‍नी नीता अंबानी के साथ पहुंचे थे. इनके अलावा प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा, आलिया भट्ट, विशाल भारद्वाज, सिद्धार्थ राय कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सलमान खान की बहन अर्पिता खान, मुश्ताक शेख और श्रृति बहल शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola