ePaper

VIDEO: एंटरटेनमेंट का फुल डोज है ''पटाखा'', देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने किया ट्रेलर शेयर

Updated at : 16 Aug 2018 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: एंटरटेनमेंट का फुल डोज है ''पटाखा'', देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने किया ट्रेलर शेयर

मुंबई : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘पटाखा’ का पहले पोस्टर शेयर किया था और अब इसका मजेदार ट्रेलर भी उन्होंने शेयर किया है. ट्रेलर को शेयर करते हुए प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुझे विश्वास नहीं होता कि यह दो सगी बहनों की कहानी है. मैं […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘पटाखा’ का पहले पोस्टर शेयर किया था और अब इसका मजेदार ट्रेलर भी उन्होंने शेयर किया है. ट्रेलर को शेयर करते हुए प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुझे विश्वास नहीं होता कि यह दो सगी बहनों की कहानी है. मैं इनसे मिलना चाहती हूं. यहां चर्चा कर दें कि विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘पटाखा’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हुआ है जिसमें एंटरटेनमेंट का अच्छा डोज है.

फिल्म दो बहनों की कहानी पर आधारित है जो हरदम झगड़ा करती रहती हैं. बड़की और छुटकी के रूप में सान्या मल्होत्रा और राधिका मदन की परफॉर्मेंस जबरदस्त है. कहानी राजस्थान के एक छोटे से गांव की है. बड़की और छुटकी हमेशा एक-दूसरे से झगड़ा करतीं फिल्म में नजर आने वालीं हैं, गालियां देती हैं और एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं देखना चाहतीं हैं, लेकिन जब इनमें से एक की शादी तय हो जाती है जब ये एक हो जाती हैं.

लीड ऐक्टर्स के अलावा फिल्म में सुनील ग्रोवर और विजय राज भी दिखेंगे. यह मशहूर लेखक चरण सिंह की एक लघु कहानी पर आधारित है. ‘पटाखा’ 28 सिंतबर को रिलीज होगी.

आप भी देखें फिल्म का ट्रेलर…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola