ePaper

पुण्‍यतिथि : शम्‍मी कपूर ने दूसरी शादी के लिए रखी दी थी ऐसी शर्त, जानें ये अनसुनी बातें

Updated at : 14 Aug 2018 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
पुण्‍यतिथि : शम्‍मी कपूर ने दूसरी शादी के लिए रखी दी थी ऐसी शर्त, जानें ये अनसुनी बातें

बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में राज करनेवाले अभिनेता शम्‍मी कपूर की आज (14 अगस्‍त) पुण्‍यतिथि है. एक ऐसे जिंदादिल इंसान जिन्‍होंने अपनी एक्टिंग से ही नहीं, अपने डांस मूव्‍स से भी दर्शकों का दिल जीता. उनका मस्‍तमौला अंदाज फिल्‍मों में दिखता था. वे इंडस्‍ट्री के पहले ऐसे अभिनेता थे […]

विज्ञापन

बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में राज करनेवाले अभिनेता शम्‍मी कपूर की आज (14 अगस्‍त) पुण्‍यतिथि है. एक ऐसे जिंदादिल इंसान जिन्‍होंने अपनी एक्टिंग से ही नहीं, अपने डांस मूव्‍स से भी दर्शकों का दिल जीता. उनका मस्‍तमौला अंदाज फिल्‍मों में दिखता था. वे इंडस्‍ट्री के पहले ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने फास्ट म्यूजिक पर डांस करना शुरू किया था. उनके डांस की विशेषता यह थी कि उनकी पूरी बॉडी म्यूजिक पर थिरकती थी.

उनके पिता पृथ्‍वीराज कपूर ने शम्‍मी कपूर को स्टारकिड वाली लॉन्चिग नहीं दी थी बल्कि एक चाईल्‍ड आर्टिस्‍ट के तौर पर उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस दौरान उन्हें महीने के केवल 150 रुपये ही मिलते थे.

गीता बाली से की थी शादी

शम्‍मी कपूर ने अभिनेत्री गीता बाली से पहली शादी की थी. दोनों की मुलाकात साल 1955 में फिल्‍म ‘रंगीन रातें’ के सेट पर हुई थी. इस दौरान दोनों का प्‍यार परवान चढ़ा और चार महीने बाद ही दोनों ने मुंबई के बाणगंगा मंदिर में शादी कर ली. साल 1956 में गीता बाली ने एक बेटे को जन्‍म दिया. उन्‍होंने बेटे का नाम आदित्‍य राज कपूर रखा. इसके लगभग 5 साल बाद साल 1961 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बनें, जिनका नाम कंचन रखा गया. बेटी के जन्‍म के 4 साल बाद 1965 में गीता बाली का निधन हो गया.

नहीं करना चाहते थे दूसरी शादी लेकिन…

गीता बाली के निधन से शम्‍मी कपूर पूरी तरह टूट गये और उन्‍होंने खाना-पीना तक छोड़ दिया. दोनों बच्‍चे छोटे थे ऐसे में घरवालों ने शम्‍मी कपूर पर दूसरी शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया. शम्‍मी कपूर दूसरी शादी के लिए बिल्‍कुल भी तैयार नहीं थे, लेकिन उनके परिवारवाले चाहते थे कि वो नीला देवी से शादी कर लें. बाद में शम्‍मी कपूर बड़ी मुश्किल से दूसरी शादी के लिए तैयार तो हुए लेकिन उन्‍होंने एक बड़ी शर्त रख दी. इस शर्त की वजह से भी आज भी चर्चा में रहते हैं.

क्‍या थी शर्त

शम्‍मी कपूर के देहांत के बाद नीला देवी ने अपने एक इंटरव्‍यू में बताया था कि शम्‍मी कपूर ने उनसे कहा था कि वो दोनों बाणगंगा मंदिर में आधी रात को वैसे ही शादी करेंगे जैसे उन्‍होंने साल 1955 में गीता बाली से की थी. लेकिन इस शादी में परिवारवाले भी शामिल होंगे. दोनों ने 27 जनवरी 1969 को शादी कर ली. उन्‍होंने नीला देवी से यह भी कहा था कि वे कभी मां नहीं बनेंगी और उनके बच्‍चों को अपने बच्‍चों की तरह पालेंगी.नीला देवी ने शम्‍मी कपूर की बात मान ली और वो कभी मां नहीं बनीं.

शम्‍मी कपूर की हिट फिल्‍में

शम्‍मी कपूर ने कई यादगार हिट फिल्में दीं जिनमें ‘तुमसा नहीं देखा’, ‘दिल दे के देखो’, ‘सिंगापुर’, ‘जंगली’, ‘कश्मीर की कली’, ‘प्रोफेसर’, ‘ब्रह्मचारी’, ‘अंदाज’, ‘जानवर’, ‘तीसरी मंजिल’, ‘एन इनविंग इन पेरिस’, ‘कॉलेज गर्ल’ और ‘सच्चाई’ प्रमुख हैं. शम्मी कपूर ने शुरुआती दौर में कई ऐसी फिल्मों में भी काम किया, जो हीरोइन प्रधान थे. मधुबाला के साथ उन्‍होंने रेल का डिब्बा और नकाब, नूतन के साथ लैला मजनूं इत्यादि. लेकिन 1960-70 के दशक में बॉलीवुड पर शम्मी कपूर का जादू सिर चढ़कर बोल रहा था. उस दौरान शम्मी कपूर हिट फिल्मों का फॉर्मूला माने जाते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola