ePaper

''देशभक्ति'' ही नहीं ''हेरा-फेरी'' में भी माहिर हैं अक्षय कुमार, कह दी यह बात...!

Updated at : 13 Aug 2018 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
''देशभक्ति'' ही नहीं ''हेरा-फेरी'' में भी माहिर हैं अक्षय कुमार, कह दी यह बात...!

नयी दिल्ली : बतौर कलाकार हाल में देशभक्तिपूर्ण और मुद्दा प्रधान फिल्में करने वाले अभिनेता अक्षय कुमार को अभी किसी एक खांचे में नहीं रखा जा सकता है. अभिनेता ने कहा कि उन्हें किसी श्रेणी में बंधने से नफरत है. वह पसंद नहीं करते कि कोई यह कहे कि वह अच्छा एक्शन करते हैं या […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बतौर कलाकार हाल में देशभक्तिपूर्ण और मुद्दा प्रधान फिल्में करने वाले अभिनेता अक्षय कुमार को अभी किसी एक खांचे में नहीं रखा जा सकता है.

अभिनेता ने कहा कि उन्हें किसी श्रेणी में बंधने से नफरत है. वह पसंद नहीं करते कि कोई यह कहे कि वह अच्छा एक्शन करते हैं या फिर देशभक्ति के किरदार अच्छे से निभाते हैं. यदि ऐसा होता है तो उन्हें लगता है कि उन्हें एक कोने में रखा जा रहा है और वह इससे हमेशा बचना चाहते हैं.

पिछले कुछ साल से बॉलीवुड में स्वतंत्रता दिवस 50 वर्षीय अक्षय कुमार के नाम पर रहा है और यह साल भी कुछ अलग नहीं है क्योंकि उनकी फिल्म ‘गोल्ड’ रिलीज होने वाली है.

उन्होंने कहा कि उन्हें कभी भी चरित्र में ढलने में कोर्इ कठिनाई नहीं होती है. एक बार काम पूरा हो जाता है तो वह अगली फिल्म के लिए आगे बढ़ जाते हैं. वह किसी चरित्र को करने के लिए कभी एक महीने के लिए कमरे में बंद नहीं रहे.

हाल ही में फिल्म ‘गोल्ड’ के प्रोमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने यह बात स्वीकार ली है कि वह ‘हेरा फेरी 3’ में काम कर रहे हैं. अक्षयने बताया कि सोशल फिल्मों के अलावा, वह इन दिनों ‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, इसके अलावा वह ‘हेरा फेरी 3’ भी कर रहे हैं.

यहांयह जानना गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले इंद्र कुमार ने एक ट्वीट कर जानकारी दी थी कि ‘हेरा फेरी 3’ बनने जा रही है. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेरा फेरी के अहम हिस्सा रहे परेश रावल यह चाहते हैं कि फिल्म के तीनों अहम किरदारों की कहानी को आगे बढ़ते दिखाया जाए. इस फिल्म की लोकप्रियता का श्रेय वह इन तीन किरदारों की मासूमियत और ईमानदारी को देते हैं.

खबर यह भी चल रही है कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल तीनों ने ही इस फिल्म को लेकर अपनी डेट्स दे दी हैऔरहेरा फेरी केइन तीनों स्टार्स ने तय किया है कि वे फिल्म का हिस्सा बनेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola