‘हैप्पी फिर भाग जायेगी'' के बारे में अभिनेत्री डायना पेंटी ने कही ये बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Aug 2018 8:23 AM
मुंबई : डायना पेंटी आने वाली फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जायेगी’ में मुख्य भूमिका में नहीं हैं लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि वह 2016 में शुरू हुई इस श्रृंखला की फिल्म का हिस्सा रही है. डायना ने कहा कि बॉलीवुड में इस श्रृंखला की पहली महिला किरदार वाली हास्य फिल्म ‘हैप्पी भाग […]
मुंबई : डायना पेंटी आने वाली फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जायेगी’ में मुख्य भूमिका में नहीं हैं लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि वह 2016 में शुरू हुई इस श्रृंखला की फिल्म का हिस्सा रही है. डायना ने कहा कि बॉलीवुड में इस श्रृंखला की पहली महिला किरदार वाली हास्य फिल्म ‘हैप्पी भाग जायेगी’ का हिस्सा रहना गर्व की बात थी. फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, जस्सी गिल, जिमी शेरगिल और अली फजल भी मुख्य भूमिका में हैं.
डायना ने कहा,’ यह बेहद रोचक तथ्य है. मैं बेहद खुश हूं. मुझे गर्व है कि मैंने पहली फिल्म में बेहतरीन काम किया और इसके कारण ही निर्माता ने दूसरा भाग बनाने के बारे में सोचा. यह गर्व की बात है कि यह आगे बढ़ रही है.’
‘हैप्पी भाग जायेगी’ की सीक्वल ‘हैप्पी फिर भाग जायेगी’ में निर्माता ने सोनाक्षी सिन्हा को फिल्म में लिया है. यह फिल्म गलत पहचान के मामले पर आधारित है और इस दफा फिल्म की कहानी चीन चली जाती है. उन्होंने कहा कि पहली फिल्म में उन्होंने हैप्पी का किरदार निभाया था. सीक्वल सोनाक्षी की फिल्म है और हम सभी को खुशी है कि वह फिल्म को आगे ले जा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










