सोशल मीडिया पर आलिया की उड़ी खिल्ली,बचाव में उतरी प्रीति

मुंबई:सोशल मीडिया पर भी आलिया भट्ट की सामान्य ज्ञान का मजाक उड़ाया जा रहा है. आलिया ने करन जौहर के शो के दौरान भारत के राष्ट्रपति का नाम प्रथ्वीराज चौहान बताया था. इसके बाद से ही उनके ऊपर जोक्स बनने का सिलसिला शुरू हो गया. लेकिन उनके बचाव में बॉलीवुड की डिंपल गर्ल उतरी है. […]
मुंबई:सोशल मीडिया पर भी आलिया भट्ट की सामान्य ज्ञान का मजाक उड़ाया जा रहा है. आलिया ने करन जौहर के शो के दौरान भारत के राष्ट्रपति का नाम प्रथ्वीराज चौहान बताया था. इसके बाद से ही उनके ऊपर जोक्स बनने का सिलसिला शुरू हो गया. लेकिन उनके बचाव में बॉलीवुड की डिंपल गर्ल उतरी है. प्रीति ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, जब वो छोटी थीं तब उन्होंने मेरे साथ संघर्ष में काम किया था.
वो सिर्फ सात साल की थी. मुझे याद है वो सेट पर बड़ी आंखों में मुझे देखा करती थी. फाइनली, मैंने उससे कहा डार्लिग, पलक झपकाओ. वो बहुत क्यूट है. अब वो कड़ी मेहनत करके सफल हो रही है तो लोग उसका मजाक बना रहे हैं. प्रिटी ने अपनी नाराजगी बताते हुए कहा कि आलिया ने ना तो किसी को नुकसान पहुंचाया है और ना ही पापा के बैंक अकाउंट से पैसा चुराया है. उसने किसी का नुकसान नहीं किया है, लेकिन लोग उसके बारे में घटिया बातें करके उसे नीचे लाना चाहते हैं. लोगों को इस तरह की बकवास बंद कर देनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




