ePaper

प्रियंका चोपड़ा तोड़ नहीं रहीं चुप्‍पी, निक जोनास ने सगाई को लेकर सरेआम कह दी ये बात

Updated at : 10 Aug 2018 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा तोड़ नहीं रहीं चुप्‍पी, निक जोनास ने सगाई को लेकर सरेआम कह दी ये बात

प्रियंका चोपड़ा निक जोनास संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों पिछले काफी समय से साथ नजर आ रहे हैं. लेकिन जब भी प्रियंका से रिलेशनशिप या सगाई को लेकर कोई सवाल पूछा जाता है तो वे कोई जवाब नहीं देतीं. हाल ही में एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान जब उनसे इस बारे में […]

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा निक जोनास संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों पिछले काफी समय से साथ नजर आ रहे हैं. लेकिन जब भी प्रियंका से रिलेशनशिप या सगाई को लेकर कोई सवाल पूछा जाता है तो वे कोई जवाब नहीं देतीं. हाल ही में एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान जब उनसे इस बारे में पूछा गया था तो वे भड़क गई थीं और उन्‍होंने कहा था कि मैं कोई चुनाव नहीं लड़ रही हूं. यह मेरी पर्सनल लाइफ है और इस बारे में किसी की जवाबदेह नहीं हूं.

हालांकि जब निक जोनास से इस बारे में पूछा गया तो उनका जवाब चौंकानेवाला था. यूएस वीकली की रिपोर्ट के अनुसार जब एक पत्रकार ने निक को प्रियंका से सगाई के लिए शुभकामनाएं दीं तो निक ने इसके बदले में उसे ‘शुक्रिया’ कहा.

निक जोनास की इस प्रतिक्रिया को सगाई की खबर के लिए उनकी अप्रत्यक्ष सहमति माना जा रहा है. निक ने यूएस मीडिया से बातचीत में कहा,’ अपना खुद का परिवार बनाने का लक्ष्‍य है. यह एक ऐसी चीज है जो मैं चाहता हूं कि अब हो. मैं वास्‍तव में इसके होने की उम्मीद करता हूं. मैं इसके पूरी होने की कंफर्म डेट अभी नहीं जानता हूं.’

हाल ही में प्रियंका ने सलमान खान स्‍टारर फिल्‍म ‘भारत’ छोड़ दी. इस बीच यह भी खबरें आई कि सलमान खान प्रियंका से बेहद नाराज हैं क्‍योंकि उन्‍होंने अचानक शूटिंग शुरू होने के कुछ दिन पहले उन्‍होंने फिल्‍म करने से इनकार कर दिया. हालांकि उन्‍होंने अपने एक बयान में कहा था कि प्रियंका पहले भी कहतीं तो हम उन्‍हें रोकते नहीं.

एक फैशन शो के दौरान जब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से इस बारे में पूछा गया कि क्‍या सलमान प्रियंका से नाराज हैं तो उनका कहना था,’ आप ये सवाल सलमान से पूछे तो अच्छा होगा. इस बारे मुझे में नहीं मालूम. हां प्र‍ियंका फिल्म भारत का पार्ट अब नहीं है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola