ePaper

बोले अनिल कपूर- माधुरी, जूही के साथ हर फिल्म होती है अलग

Updated at : 05 Aug 2018 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
बोले अनिल कपूर- माधुरी, जूही के साथ हर फिल्म होती है अलग

नयी दिल्ली : फिल्म अभिनेता अनिल कपूर ने कहा कि वह हिन्दी सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्रियों माधुरी दीक्षित और जूही चावला के साथ बार फिर काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. 61 वर्षीय अभिनेता माधुरी के साथ फिल्म ‘टोटल धमाल’ में और जूही चावला के साथ अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘एक लड़की को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : फिल्म अभिनेता अनिल कपूर ने कहा कि वह हिन्दी सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्रियों माधुरी दीक्षित और जूही चावला के साथ बार फिर काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. 61 वर्षीय अभिनेता माधुरी के साथ फिल्म ‘टोटल धमाल’ में और जूही चावला के साथ अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा‘ में एक बार फिर नजर आयेंगे.

‘टोटल धमाल’ इस साल 7 दिसंबर को रिलीज होगी जबकि ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ की रिलीज की तिथि अगले साल एक फरवरी है.

अनिल ने कहा कि उनके साथ फिर से काम करने का दबाव रहा है. वे हमारे फिल्म उद्योग की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं. उनके साथ हर फिल्म अलग ही होती है. उन्हें लोग आज भी उतना ही प्यार करते हैं जितना पहले करते थे. उन्होंने कहा कि ‘टोटल धमाल’ में माधुरी और ‘एक लड़की…’ में जूही बेहद सुंदर और व्यावसायिक रहीं. वे कड़ी मेहनत करती हैं और वर्तमान अभिनेत्रियों को उनसे यह बात सीखनी चाहिए.

51 वर्षीय माधुरी के साथ अनिल ने ‘बेटा’, ‘तेजाब’, ‘परिंदा’, ‘रामलखन’ और ‘पुकार’ जैसी फिल्में की हैं। 50 वर्षीय जूही के साथ अनिल ‘दीवाना मस्ताना’, ‘लोफर’ और ‘झूठ बोले कौवा काटे’ में काम किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola