ePaper

प्रियंका चोपड़ा के लिए निक जोनस ने यहां से खरीदी थी सगाई की अंगूठी

Updated at : 28 Jul 2018 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा के लिए निक जोनस ने यहां से खरीदी थी सगाई की अंगूठी

लॉस एंजिलिस : अमेरिकी मीडिया की खबरों के अनुसार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनस ने सगाई कर ली है. दोनों दो महीने से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. ‘ पीपुल ‘ पत्रिका की खबर के अनुसार जोनस ने लंदन में प्रियंका के 36 वें जन्मदिन पर उन्हें अंगूठी भेंट की. […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : अमेरिकी मीडिया की खबरों के अनुसार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनस ने सगाई कर ली है. दोनों दो महीने से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. ‘ पीपुल ‘ पत्रिका की खबर के अनुसार जोनस ने लंदन में प्रियंका के 36 वें जन्मदिन पर उन्हें अंगूठी भेंट की. कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा डायमंड रिंग के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं थीं. कुछ दिनों पहले ही प्रियंका, निक को अपनी मां से मिलवाने के लिए भारत लेकर आयी थीं.

एक सूत्र के मुताबिक जोनस ने न्यूयार्क सिटी में स्थित टिफनी (मंहगे आभूषण की एक रिटेलर कंपनी) स्टोर से प्रियंका के लिए सगाई की अंगूठी खरीदी. सूत्र ने कहा , ‘वे काफी खुश हैं.’

उन्‍होंने कहा,’ उनके (निक) दोस्त और परिवार के लोगों ने उन्हें कभी भी इतना खुश नहीं देखा है और वे उनके लिए बहुत उत्साहित हैं. वह (निक) निश्चित रूप से उन्हें (प्रियंका) लेकर बेहद गंभीर हैं.’ दोनों की सगाई को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है लेकिन फिल्मकार अली अब्बास जफर ने इशारों-इशारों में यह बात कह दी.

प्रियंका जफर के निर्देशन में बन रही सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘भारत’ में काम रही थीं लेकिन व्यस्तताओं के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी. इसे लेकर जफर ने ट्विटर पर लिखा , ‘इसका कारण बहुत बहुत खास है. उन्होंने (प्रियंका) हमें ‘ निक ऑफ टाइम’ (आखिरी समय) में अपने फैसले के बारे में बताया और हम उनके लिए बहुत खुश हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola