Mulk की रिलीज से पहले प्रतीक बब्बर ने मां स्मिता पाटिल को लेकर जतायी यह ख्वाहिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jul 2018 9:13 PM
मुंबई : अभिनेता प्रतीक बब्बर का कहना है कि अगर उनकी मां दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के जीवन पर फिल्म बनी तो उन्हें काफी अच्छा लगेगा और वह चाहते हैं कि इसका नाम ‘एक थी स्मिता’ हो. प्रतीक ने कहा, लोगों ने मेरी मां के जीवन पर फिल्म को लेकर बातें की है. और मैं […]
मुंबई : अभिनेता प्रतीक बब्बर का कहना है कि अगर उनकी मां दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के जीवन पर फिल्म बनी तो उन्हें काफी अच्छा लगेगा और वह चाहते हैं कि इसका नाम ‘एक थी स्मिता’ हो.
प्रतीक ने कहा, लोगों ने मेरी मां के जीवन पर फिल्म को लेकर बातें की है. और मैं इसे लेकर उत्साहित हूं. उनकी छोटी सी जिंदगी थी लेकिन वह असाधारण थी. यह खास है.
उनपर फिल्म बनी तो मुझे काफी अच्छा लगेगा. हिंदी और मराठी सिनेमा की सबसे उम्दा अभिनेत्रियों में मानी जानी वाली स्मिता ने एक दशक से थोड़ा ज्यादा लंबे अपने करियर में 80 से ज्यादा फिल्में कीं और अपनी बेजोड़ अदाकारी से खुद को भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमर कर दिया.
यह पूछे पर कि स्मिता की कहानी बयां करने को लेकर उन्हें किसी तरह की कोई शंका या चिंता है, प्रतीक ने कहा, मुझे दिक्कत नहीं है. मुझे नहीं पता कि मेरा परिवार इसे कैसे लेता है.
मैं इसके लिए हरी झंडी देने वाला अकेला इंसान नहीं हो सकता. यह पूरे परिवार का फैसला होगा. यह एक संवेदनशील विषय है. लेकिन एक खूबसूरत विचार जरूर है.
स्मिता ने राज बब्बर से शादी की थी और 1986 में महज 31 वर्ष की उम्र में वे दुनिया छोड़कर चली गयीं. प्रतीक को जन्म देने के मुश्किल से दो हफ्ते के बाद ही कुछ स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण उनका निधन हो गया.
31 वर्षीय अभिनेता ने कहा, मुझे अब भी उनकी काफी याद आती है. वह काफी प्रेरणादायी रही हैं. मैंने उनकी सभी फिल्में देखी हैं लेकिन मैं वह ‘भूमिका’ में सबसे अच्छी लगीं. प्रतीक इस समय अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म ‘मुल्क’ के प्रचार के व्यस्त हैं. फिल्म तीन अगस्त को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










