ePaper

श्रीदेवी और अमरीश पुरी के बिना Mr. India के सीक्वल पर यह बात बोल गये अनिल कपूर, जानें

Updated at : 26 Jun 2018 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीदेवी और अमरीश पुरी के बिना Mr. India के सीक्वल पर यह बात बोल गये अनिल कपूर, जानें

बैंकाॅक : ‘मिस्टर इंडिया’ में अदृश्य होने की ताकत रखने वाले व्यक्ति का किरदार निभाने वाले अनिल कपूर ने 1987 की सुपर हिट फिल्म के सीक्वल को लेकर अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि हर फिल्म का अपना नसीब होता है. शेखर कपूर की फिल्म में अनिल कपूर ने एक आम आदमी अरुण की […]

विज्ञापन

बैंकाॅक : ‘मिस्टर इंडिया’ में अदृश्य होने की ताकत रखने वाले व्यक्ति का किरदार निभाने वाले अनिल कपूर ने 1987 की सुपर हिट फिल्म के सीक्वल को लेकर अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि हर फिल्म का अपना नसीब होता है.

शेखर कपूर की फिल्म में अनिल कपूर ने एक आम आदमी अरुण की भूमिका निभायी है, जो मिस्टर इंडिया बनकर मोगैंबो नामक खलनायक से लड़ता है और अपने देश की रक्षा करता है.

‘मिस्टर इंडिया’ बॉलीवुड की पहली साइंस फिक्शन फिल्म बतायी जाती है. शेखर कपूर की इस फिल्म में अनिल कपूर अपनी भाभी श्रीदेवी के साथ नजरआये थे, जो एक पत्रकार की भूमिका में थीं.

इस फिल्म को अमरीश पुरी के किरदार मोगैंबो के लिए भी याद किया जाता है. खबरें थी कि पूरी टीम एक बार फिर साथ आयेगी और ‘मिस्टर इंडिया’ का सीक्वल बनेगा, लेकिन फरवरी में हुई श्रीदेवी की असामयिक मृत्यु से सबकुछ रुक गया.

सीक्वल के बारे में सवाल करने पर 19वें आईफा पुरस्कार समारोह के दौरान अनिल कपूर ने कहा, हर फिल्म का अपना नसीब होता है. उसे जब होना होगा, वह हो ही जाएगा.

श्रीदेवी को याद करते हुए बेहद भावुक हो गये उनके देवर ने कहा, हम उन्हें और अमरीश पुरी, मोगैंबो को बहुत याद करते हैं. लेकिन जिंदगी चलती रहती है. हम उन सभी को बहुत याद करते हैं.

इंडस्ट्री में 35 साल पूरा कर चुके अनिल कपूर की फिल्म ‘रेस 3’ फिलहाल अच्छी कमाई कर रही है. उनकी अगली फिल्म ‘फन्ने खां’ तीन अगस्त हो रिलीज होने वाली है, जिसमें वह ऐश्वर्या राय और राजकुमार राव के साथ नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola