ePaper

निक जोनस के लिए प्रियंका चोपड़ा ने रखी शानदार पार्टी, नजर आयीं बॉलीवुड की कई हसीनाएं

Updated at : 24 Jun 2018 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
निक जोनस के लिए प्रियंका चोपड़ा ने रखी शानदार पार्टी, नजर आयीं बॉलीवुड की कई हसीनाएं

मुंबई : अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी बीते कई महीनों से मीडिया में छाये हुए हैं. इस वक्त प्रियंका और निक भारत में है और पिछले दिनों ही निक प्रियंका के घर उनकी मां से मुलाकात करने पहुंचे थे. इसके बाद सभी एक साथ डिनर करने […]

विज्ञापन

मुंबई : अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी बीते कई महीनों से मीडिया में छाये हुए हैं. इस वक्त प्रियंका और निक भारत में है और पिछले दिनों ही निक प्रियंका के घर उनकी मां से मुलाकात करने पहुंचे थे. इसके बाद सभी एक साथ डिनर करने के लिए बाहर निकले और इस दौरान निक और प्रियंका की जबरदस्त केमेस्ट्री ये बयां कर रही थी कि दोनों वाकई में एक दूसरे के प्यार में हैं.

गौर हो कि डिनर के लिए जाते हुए जिस प्रकार से प्रियंका ने निक का हाथ पकड़ा हुआ था, उससे साफ हो चुका है कि दोनों दुनिया के सामने अब अपने रिश्तों को नहीं छुपाना चाहते है. मजेदार बात तो यह है कि निक ने सोशल मीडिया पर भी अपने दिल का हाल बयां कर दिया और प्रियंका के एक क्यूट से वीडियो को शेयर किया. यह जोड़ी अपने इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस नजर आ रहे है और जिस तरह से दोनों एक दूसरे के परिवार से मिल रहे है, उसे देखकर उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही दोनों विवाह के बंधन में बंध जाएंगे.

अपनी मां से मिलवाने के बाद प्रियंका ने मुंबई के जुहू स्थित अपने घर में निक के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन किया जिसमें प्रियंका के खास दोस्त पहुंचे. परिणीति चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट इस पार्टी में नजर आयीं. इसके अलावा मुश्ताख शेख, निर्माता सृष्टि बहल भी अपने परिवार के साथ प्रियंका की पार्टी में शिरकत करने पहुंचे. इस बात में कोई भी दो राय नहीं है कि इस दौरान सभी ने जमकर मस्ती की.

उल्लेखनीय है कि इस साल आईफा अवॉर्ड्स में प्रियंका निक के साथ परफॉर्म करने वाली थी लेकिन शो के ऑर्गनाइजर्स की कुछ बातों की वजह से प्रियंका ने निर्णय लिया कि वह इस साल आईफा में हिस्सा ही नहीं लेंगी. वैसे प्रियंका का यह फैसला उनके रिश्ते के लिहाज से बहुत ही अच्छा रहा क्योंकि इसी बीच निक ना सिर्फ प्रियंका की मां से ही मिले बल्कि प्रियंका के खास दोस्तों के साथ भी अपना कीमती वक्त गुजारा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola