‘लस्ट स्टोरीज’ में डबल रोल में नजर आएंगे संजय कपूर

Updated at :24 Jun 2018 8:13 AM
विज्ञापन
‘लस्ट स्टोरीज’ में डबल रोल में नजर आएंगे संजय कपूर

मुंबई : नेटफ्लिक्स पर हाल ही में‌ रिलीज की गयी फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज’ में संजय कपूर के किरदार को खूब वाहवाही मिल रही है. खुद करण जौहर ने भी संजय के किरदार और उनके अभिनय की खूब तारीफ की थी. संजय कपूर अपनी जल्द आने वाली फिल्म ‘बेढब’ में डबल रोल‌ में नजर आएंगे. इस […]

विज्ञापन

मुंबई : नेटफ्लिक्स पर हाल ही में‌ रिलीज की गयी फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज’ में संजय कपूर के किरदार को खूब वाहवाही मिल रही है. खुद करण जौहर ने भी संजय के किरदार और उनके अभिनय की खूब तारीफ की थी. संजय कपूर अपनी जल्द आने वाली फिल्म ‘बेढब’ में डबल रोल‌ में नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर वो बेहद उत्साहित हैं. साथ ही वो फिल्म की स्क्रिप्ट और इसके अनूठे टाइटल से भी काफी प्रभावित हैं.

संजय फिल्म के जरिए लोगों को सरप्राइज करना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने ये जरूर बताया कि ये फिल्म बाकी सभी फिल्मों से एकदम‌ अलहदा साबित होगी, जिसके जरिए एक खूबसूरत संदेश भी दर्शकों को मिलेगा. संजय ने कहा कि यही वजह है कि उन्होंने इस फिल्म को साइन किया है. गौरतलब है कि संजय हमेशा से इसी तरह के इंट्रेस्टिंग रोल्स चुनने में यकीन करते आएं हैं. संजय ने कहा, इस टाइटल को पूरी तरह से महसूस करने के लिए थोड़ा वक्त लगता है, लेकिन टाइटल के साथ अनोखा अहसास जुड़ा होता है और जो टाइटल लीक से हटकर होता है, वो टाइटल अक्सर ज्यादा प्रभावी साबित होता है.
जब संजय से स्क्रिप्ट राइटर और निर्देशक आकाश गोइला के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने आकाश की काफी तारीफ की. संजय का मानना है कि कोई भी फिल्म एक निर्देशक के नजरिए से बनती है और अगर डायरेक्टर खुद ही स्क्रिप्ट राइटर भी हो, तो ऐसे में नतीजा तो बेहतरीन होगा ही. संजय ने आकाश की एकाग्रता और नजरिए को लेकर उनकी साफगोई की तारीफ की. ‘बेढब’ जल्द ही फ्लोर पर जाएगी और संजय की तरह ही ही हमें भी फिल्म में उनके शानदार परफॉर्मेंस का इंतजार रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola