जेपी दत्ता की फिल्म पलटन में नजर आएंगी सोनल चौहान
Updated at : 23 Jun 2018 5:07 AM (IST)
विज्ञापन

जन्नत और बुड्ढा होगा तेरा बाप जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस सोनल चौहान जल्द ही जेपी दत्ता की फिल्म पलटन में नजर आयेंगी. इतना ही नहीं उन्हें अनुभव सिन्हा के एक म्यूजिक एल्बम में भी काम करने का मौका मिल गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक एडल्ट हॉलीवुड फिल्म 50 शेड्स ऑफ ग्रे […]
विज्ञापन
जन्नत और बुड्ढा होगा तेरा बाप जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस सोनल चौहान जल्द ही जेपी दत्ता की फिल्म पलटन में नजर आयेंगी.
इतना ही नहीं उन्हें अनुभव सिन्हा के एक म्यूजिक एल्बम में भी काम करने का मौका मिल गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक एडल्ट हॉलीवुड फिल्म 50 शेड्स ऑफ ग्रे की थीम पर बन रही म्यूजिक एल्बम 5 शेड्स ऑफ लव में सोनल को लीड रोल मिल गया है.
सोनल को 2 सिंगल सांग में काम मिला है और जानकारी के मुताबिक इसे जुबिन नॉटियाल आवाज देंगे. यह पहली बार होगा कि सोनल किसी म्यूजिक एल्बम में काम करेंगी. सोनल ने दो-तीन ही बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है लेकिन दक्षिण भारत की कई फिल्मों में वह काम कर चुकी हैं. अनुभव कुछ दिनों पहले लंदन गए थे और उन्होंने अपने म्यूजिक वीडियो के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है.
सोनल साल 2008 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म जन्नत में नजर आयीं थीं. फिल्म काफी लोकप्रिय हुई थी और इसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्म फेयर अवॉर्ड दिया गया था. जन्नत के बाद सोनल फिल्म बुड्ढा होगा तेरा बाप में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आयीं थी. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और इसके बाद सोनल किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




