ePaper

लंबे समय के बाद दिखे कपिल, बदला दिखा हाल

Updated at : 21 Jun 2018 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
लंबे समय के बाद दिखे कपिल, बदला दिखा हाल

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इन दिनों अपने कैरियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं. कपिल के करीबी उनको डिप्रेशन का शिकार बता रहे हैं. उनको लेकर चर्चाओं और अफवाहों का बाजार गर्म है. अपने आपत्तिजनक ट्वीट के बाद से कपिल शर्मा गायब थे. वहीं कपिल शर्मा 2 महीने तक ट्विटर से गायब थे,हाल […]

विज्ञापन
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इन दिनों अपने कैरियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं. कपिल के करीबी उनको डिप्रेशन का शिकार बता रहे हैं. उनको लेकर चर्चाओं और अफवाहों का बाजार गर्म है. अपने आपत्तिजनक ट्वीट के बाद से कपिल शर्मा गायब थे. वहीं कपिल शर्मा 2 महीने तक ट्विटर से गायब थे,हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर वापसी की. उन्होंने फैंस से ट्विटर के जरिए बातचीत भी की थी.
फैंस से बातचीत के दौरान कपिल ने सेहत का हाल बताते हुए कहा था, मैं पहले से मोटा हो गया हूं. वहीं लम्बे वक्त के बाद हाल ही में कपिल को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. एयरपोर्ट पर ली गई उनकी तस्वीरों से उनकी खराब सेहत का हाल बयां हो रहा है.उनका वजन पहले से ज्यादा बढ़ गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola