ये क्या! रणवीर-दीपिका करेंगे अपनी शादी का विज्ञापन

मुंबई : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पिछले साल ही शादी करके सबको चौंका दिया था. शादी से पहले दोनों का एक विज्ञापन आया था जिसमें दोनों ने काफी दमदार एक्टिंग की थी और उसी के बाद से सोशल मीडिया में ये खबरें आने लगी थीं कि दोनों बहुत जल्द शादी करने वाले हैं. […]
मुंबई : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पिछले साल ही शादी करके सबको चौंका दिया था. शादी से पहले दोनों का एक विज्ञापन आया था जिसमें दोनों ने काफी दमदार एक्टिंग की थी और उसी के बाद से सोशल मीडिया में ये खबरें आने लगी थीं कि दोनों बहुत जल्द शादी करने वाले हैं. और अब लगता है कुछ वैसा ही करने वाले हैं दीपिका और रणवीर. शादी से पहले विराट और अनुष्का ने ‘मान्यवर’ के लिए एक विज्ञापन किया था.
कुछ वैसा ही रणवीर और दीपिका के साथ भी होने वाला है क्योंकि उसी क्लॉथिंग ब्रांड ने इन दोनों को भी अप्रोच किया है. हालांकि, रणवीर और दीपिका ने इस पर अभी तक अपनी हामी नहीं भरी है लेकिन इस विज्ञापन के बारे में वो विचार जरूर कर रहे हैं. अगर सब कुछ सही रहा तो विराट और अनुष्का की ही तरह रणवीर और दीपिका भी इस विज्ञापन के जरिए कसमें खाते हुए नजर आएंगे. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लोगों के दिलों पर छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं.
‘पद्मावत’ से दोनों ने खुद को भी साबित कर दिया. लेकिन सोचिए कि अगर दोनों पहली बार किसी विज्ञापन में साथ नजर आते हैं तो कितना हंगामा मचेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




