अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित होगी श्रीराम राघवन की अगली फिल्म

मुंबई : फिल्म निर्माता श्रीराम राघवन भारतीय सेना के सेकेंड लेफ्टिनेंट और मरणोपरांत परम वीर चक्र सम्मान पाने वाले अरूण खेत्रपाल के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं. अस्थायी रूप से इस फिल्म का नाम अभी ‘ अरूण ‘ रखा गया है जिसका निर्माण दिनेश विजन के मैडडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया जाएगा. […]
मुंबई : फिल्म निर्माता श्रीराम राघवन भारतीय सेना के सेकेंड लेफ्टिनेंट और मरणोपरांत परम वीर चक्र सम्मान पाने वाले अरूण खेत्रपाल के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं. अस्थायी रूप से इस फिल्म का नाम अभी ‘ अरूण ‘ रखा गया है जिसका निर्माण दिनेश विजन के मैडडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया जाएगा. अरूण 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान 21 वर्ष की उम्र में शहीद हो गये थे. फिल्म का निर्देशन राघवन करेंगे जबकि इसकी पटकथा ‘ पिंक ‘ फेम रितेश शाह लिखेंगे. दिनेश ने एक बयान में बताया कि जब मैंने अरूण खेत्रपाल की कहानी सुनी तो मैं प्रभावित हुआ. परम वीर चक्र पाने वाले वह सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं.
निर्माताओं को तैयारी करने में छह महीना का समय लगेगा और अगले साल के मध्य में मई या जून में इसकी शूटिंग शुरू होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










