बॉक्स ऑफिस पर ‘भाईजान’ सलमान का जादू बरकरार, महज तीन दिन में रेस 3 की कमाई 100 करोड़ पार

ईद के मौके पर रिलीज हुई ‘रेस 3’ ने सिर्फ तीन दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान की फिल्म ने यह रिकॉर्ड तोड़ा है. इससे पहले सलमान की तीन फिल्में बजरंगी भाईजान, सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों ने इस आंकड़े […]
ईद के मौके पर रिलीज हुई ‘रेस 3’ ने सिर्फ तीन दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान की फिल्म ने यह रिकॉर्ड तोड़ा है. इससे पहले सलमान की तीन फिल्में बजरंगी भाईजान, सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों ने इस आंकड़े को कायम रखने में कामयाब रही हैं.
बता दें कि रविवार के दिन रेस 3 ने लगभग 38 करोड़ का बिजनेस किया और पहले वीकेंड में ही सलमान की इस फिल्म ने 105 करोड़ कमा लिये हैं. फिल्म की कहानी की बात करें तो जिस तरह की रिव्यू फिल्म को दी जा रही है उससे तो यही लगता है कि फिल्म की कहानी कुछ खास दमदार नहीं है.
एक्सपर्ट्स फिल्म की कहानी को लेकर नाखुश हैं वहीं सलमान के फैन्स के लिए यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही है. एक्शन से भरपूर इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. रेमो डिसुजा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान के अलावा जैकलिन फर्नांडिस, डेजी शाह, बॉबी देऑल और अनिल कपूर भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




