यूट्यूब ‘जीरो’ बना हीरो, 24 घंटे में 2.4 करोड़ बार देखा गया

मुंबई : फिल्म ‘जीरो’ का ईद स्पेशल टीजर यूट्यूब पर वायरल हो गया है. इतना ही नहीं, सिर्फ कुछ ही घंटे में यह ट्रेंड में पहले पोजिशन पर पहुंच गया. सोशल मीडिया के अन्य प्लैटफॉर्म पर भी टीजर काफी हिट रहा. फिल्म के टीजर को 24 घंटे के भीतर 2.4 करोड़ बार देखा गया है […]
मुंबई : फिल्म ‘जीरो’ का ईद स्पेशल टीजर यूट्यूब पर वायरल हो गया है. इतना ही नहीं, सिर्फ कुछ ही घंटे में यह ट्रेंड में पहले पोजिशन पर पहुंच गया. सोशल मीडिया के अन्य प्लैटफॉर्म पर भी टीजर काफी हिट रहा. फिल्म के टीजर को 24 घंटे के भीतर 2.4 करोड़ बार देखा गया है और इस तरह इसने एक रिकॉर्ड कायम कर दिया है.
फिल्म के टीजर में शाहरुख और सलमान की मौजूदगी इसके हिट होने का बड़ा कारण हैं. ‘जीरो’ का रोमांचक टीजर यूट्यूब पर सबसे जल्दी एक लाख लाइक बटोरने में सफल रहा. इस फिल्म में शाहरुख एक बौने शख्स का किरदार निभा रहे हैं. टीजर के शुरुआत में यह अनाउंस होता है, ‘मैं अकेला ही चला था मंजिल मगर, लोग साथ आते गये और कारवां बनता गया… पर यहां न बंता है न संता, और यहां है जनता… और जनता को इंतजार है उसका, जो कूल है हॉट है, जो क्या-क्या वॉट नॉट है… गेट रेडी दिल जिगर और जान… फुल ऑन मोस्ट लवेबल मेहमान दबंगों की पहचान… टाइगरों की शान… इस बार की ईद का पूरा चांद… सलमान खान’.
बता दें कि इस फिल्म में उनके अलावा अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी हैं. यह फिल्म इसी साल 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




