डब्बू अंकल की दिली तमन्ना होगी पूरी, डांस करते नजर आएंगे गोविंदा के साथ

मुंबई : सोशल मीडिया पर डांसिंग अंकल के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले विदिशा के डब्बू अंकल जल्द ही एक और धमाका करते नजर आएंगे. बॉलीवुड के दंबंग यानी सलमान खान के शो ‘दस का दम’ में अपने डांस से सलमान को अपना दिवाना बनाने वाले डब्बू की पॉपुलैरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही […]
मुंबई : सोशल मीडिया पर डांसिंग अंकल के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले विदिशा के डब्बू अंकल जल्द ही एक और धमाका करते नजर आएंगे. बॉलीवुड के दंबंग यानी सलमान खान के शो ‘दस का दम’ में अपने डांस से सलमान को अपना दिवाना बनाने वाले डब्बू की पॉपुलैरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है.
‘दस का दम’ के बाद अब वह माधुरी के डांस शो में अपने डांस का दम दिखाते नजर आयेंगे. ‘जी हां’ और इस शो की खास बात यह है कि इस एपिसोड में गोविंदा गेस्ट के रूप में पहुंचेंगे. दर्शक डब्बू अंकल को डांस के सुपरस्टार गोविंदा के साथ ठुमके लगते देख सकेंगे.
माधुरी दीक्षित के शो में जाने को लेकर डब्बू अंकल ने कहा है कि मेरे लिए वहां जाना सौभाग्य की बात है. शो में गोविंदा जी आएंगे या नहीं इस बारे में फिलहाल मुझे कोई जानकारी नहीं है लेकिन जिनके सहारे मैं यहां तक आया उनसे मिलकर मुझे असली ईनाम मिल प्राप्त होगा. मैं अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकता.
गौर हो कि गोविंदा पहले ही डब्बू अंकल के डांस की तारीफ कर चुके हैं. गोविंदा ने कहा था कि मेरे जिस गाने को शूट होने में 9 घंटे लगे, उसे डब्बू जी ने 5 मिनट में करके कमाल कर दिया.
यदि आपको याद हो तो मध्य प्रदेश के विदिशा के रहने वाले डब्बू अंकल के वायरल डांस वीडियो ने उनको रातों-रात स्टार बना दिया है. डब्बू अंकल ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को अपना डांस दिखाया था. उनका यह डांस देखकर सलमान तालियां बजाने से खुद को नहीं रोक सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










