ePaper

सैराट की रिमेक से उम्मीदें बढ़ी, सोशल साइट पर ट्रेंड कर रही है धड़क

Updated at : 11 Jun 2018 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
सैराट की रिमेक से उम्मीदें बढ़ी, सोशल साइट पर ट्रेंड कर रही है धड़क

नयी दिल्ली : श्रीदेवी को पसंद करने वाले उनकी बेटी जाह्नवी की फिल्म धड़क का बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं. इस फिल्म का इंतजार सिर्फ प्रशंसकों को नहीं बॉलीवुड को भी था. इस फिल्म को लेकर बेसब्री का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही ईशान और जाह्नवी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : श्रीदेवी को पसंद करने वाले उनकी बेटी जाह्नवी की फिल्म धड़क का बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं. इस फिल्म का इंतजार सिर्फ प्रशंसकों को नहीं बॉलीवुड को भी था. इस फिल्म को लेकर बेसब्री का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही ईशान और जाह्नवी के नाम के साथ- साथ फिल्म का नाम टॉप पर ट्रेंड कर रहा है.

ट्रेलर में जाह्नवी और ईशान खट्टर की रोमांटिक कैमेस्‍ट्री नजर आ रही है. करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्‍म का ट्रेलर शेयर किया है. आज सुबह से #DhadakTrailer ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है.

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने फिल्म का ट्रेलर ट्वीट करते हुे लिखा, फिल्म सैराट को खूब प्यार मिला. अब नयी फिल्म जो सैराट की आधिकारिक तौर पर रिमेक है इससे उम्मीदें बढ़ गयी हैं. इसका कारण यह भी है कि इस फिल्म के पीछे करण चौहर, जी फिल्म, निर्देशक शंशाक और नया जोड़ा जान्हवी और ईशान है.

ईशान और जान्हवी ने धड़क के ट्रेलकर में ही जादू कर दिया है. ट्रेलक देखकर आलिया ने फिल्म के निर्देशक शंशाक खेतान की भी तारीख करते हुए लिखा है, मेरे दोस्त शंशाक बेस्ट हैं. मैं इस फिल्म के लिए उत्साहित हूं. मुझे गर्व है..

Make way for these two sparkling ACTORS ❤️❤️#Jahnvi&#Ishaanare pure magic in the dhadak trailer!!! And my dear friend@ShashankKhaitanyou are just the best.. I am soo excited for this one. And if I may say so.. Super proud if you 😘😘😘😘#DhadakTrailer

— Alia Bhatt (@aliaa08)June 11, 2018

बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर ने भी फिल्म की सराहना करते हुए लिखा , बॉलीवुड में नये सितारों का आगमन हो चुका है. फिल्म धड़क का ट्रेलकर देखकर आप अंदाजा नहीं लगा सकते कि दोनों नये हैं. इनकी कहानी देखने केलिए इंतजार करना मुश्किल है.

फिल्मस्टार भूमि ने भी नये खिलाड़ियों का स्वागत किया है, उन्होंने लिखा जान्हावी और ईशान आप दोनों का बॉलीवुड की खूबसूरत दुनिया में आपका स्वागत है. आप दोनों शानदार हैं ट्रेलर पसंद आया.

https://twitter.com/hashtag/DhadakTrailer?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola