....जब निक के साथ अफेयर पर भड़कीं प्रियंका, जल्द ऐतराज़-2 में आएंगी नजर
Updated at : 06 Jun 2018 12:51 AM (IST)
विज्ञापन

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के चलते विदेश में ही रह रही थीं. इसी बीच प्रियंका के अफेयर की खबरे भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी. दरअसल प्रियंका खुद से उम्र में 11 साल छोटे अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ रिलेशनशिप में […]
विज्ञापन
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के चलते विदेश में ही रह रही थीं. इसी बीच प्रियंका के अफेयर की खबरे भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी.
दरअसल प्रियंका खुद से उम्र में 11 साल छोटे अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ रिलेशनशिप में हैं. दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया. अब प्रियंका काफी समय बाद भारत लौटी हैं.
जैसे ही प्रियंका एयरपोर्ट पर पहुंची मीडिया ने उन्हें घेर लिया और उनके हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स और अफेयर को लेकर कई सवाल करने लगे. मीडिया की ऐसी हरकत को देखकर प्रियंका का पारा बढ़ गया और उन्होंने मीडिया को जमकर फटकार लगा दी. प्रियंका ने मीडिया को फटकार लगाते हुए कहा कि, ‘एक सेकंड में यही हूं कही नहीं जा रही हूं….’
दरअसल मीडिया ने पूरी तरह से प्रियंका को घेर लिया था और वो उनसे तरह-तरह के सवाल करने लगे थे. बस फिर क्या प्रियंका ने आव देखा ना ताव और वो मीडिया पर भड़क उठी. सोशल मीडिया पर प्रियंका का ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है. वहीं अगर प्रियंका के अफेयर की बात करें तो निक और वो कई बार साथ में डिनर डेट पर स्पॉट हुए.
जब प्रियंका की माँ मधु से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि, किसी विदेशी के साथ वो प्रियंका के अफेयर की कल्पना भी नहीं कर सकती हैं…’ जल्द ही प्रियंका लम्बे समय बाद बॉलीवुड में भी कमबैक करने जा रही हैं. वो सलमान खान एक साथ फिल्म भारत और इसके अलावा ऐतराज़-2 में नजर आएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




