ePaper

चंकी पांडे की बेटी अनन्या का कार एक्सिडेंट, SOTY 2 की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

Updated at : 04 Jun 2018 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
चंकी पांडे की बेटी अनन्या का कार एक्सिडेंट, SOTY 2 की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

फिल्म अभिनेता चंकी पांडे की बेटी और ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ (SOTY 2) की अभेनेत्री अनन्या पांडे के एक्सिडेंट की खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनन्या का कार एक्सिडेंट तब हुआ, जब वह देहरादून में डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ के फर्स्ट शिड्यूल की शूटिंग कर रही थीं. अनन्या अपने को-स्टार्स […]

विज्ञापन

फिल्म अभिनेता चंकी पांडे की बेटी और ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ (SOTY 2) की अभेनेत्री अनन्या पांडे के एक्सिडेंट की खबर है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनन्या का कार एक्सिडेंट तब हुआ, जब वह देहरादून में डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ के फर्स्ट शिड्यूल की शूटिंग कर रही थीं. अनन्या अपने को-स्टार्स टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा के साथ देहरादून में थीं.

बताया जाता है कि अनन्या को अपनी फिल्म के एक सीन के लिए कार ड्राइव करनी थी. वह अच्छी ड्राइवर हैं, लेकिन तभी कुछ गड़बड़ हुआ और उनकी गाड़ी अचानक आउट ऑफ कंट्रोल हो गयी और गाड़ी पेड़ से टकरा गयी. खबरों के मुताबिक, इस शूट के दौरान अनन्या ने सेफ्टी गार्ड पहने हुए थे जिसकी वजह से उन्हें कुछ नहीं हुआ.

मालूम हो कि धर्मा प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस की जा रही फिल्म ‘SOTY 2’ करण जौहर की साल 2012 में आयी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ का सीक्वल है, जिसमें आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आये थे.

स्टारकिडअनन्या पांडे फिल्मों में आनेके पहले से सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola