ePaper

Race 3 के लिए बॉबी देओल को मिले 7.50 करोड़, जानें इस फिल्‍म के बाकी स्‍टार्स की फीस

Updated at : 01 Jun 2018 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
Race 3 के लिए बॉबी देओल को मिले 7.50 करोड़, जानें इस फिल्‍म के बाकी स्‍टार्स की फीस

बॉबी देओल सलमान खान की फिल्‍म ‘रेस 3’ से कमबैक करने जा रहे हैं. बॉबी को यह फिल्‍म सलमान की वजह से मिली है. चूंकि सलमान के मुश्किल दिनों में सनी देओल ने उनकी मदद की थी इसलिए बॉबी के करियर को सहारा देने के लिए सलमान आगे आये और उन्‍हें ‘रेस 3’ में कास्‍ट […]

विज्ञापन

बॉबी देओल सलमान खान की फिल्‍म ‘रेस 3’ से कमबैक करने जा रहे हैं. बॉबी को यह फिल्‍म सलमान की वजह से मिली है. चूंकि सलमान के मुश्किल दिनों में सनी देओल ने उनकी मदद की थी इसलिए बॉबी के करियर को सहारा देने के लिए सलमान आगे आये और उन्‍हें ‘रेस 3’ में कास्‍ट किया. सिर्फ फिल्‍म ही नहीं सलमान ने बॉबी को अच्‍छी-खासी फीस भी दिलवाई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉबी देओल को तकरीबन 7.50 करोड़ रुपये दिये गये हैं.

फिल्‍म में सलमान और बॉबी के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, अनिल कपूर, डेजी शाह और साकिब सलीम मुख्‍य भूमिका में हैं. लेकिन सबकी फीस में बड़ा अंतर है जिसे देखकर आप हैरान हो जायेंगे.

रेस 3 में सबसे कम फीस अभिनेता साकिब सलीम को मिल रही है. उन्‍हें 1.40 करोड़ रुपये दिये जा रहे हैं. साकिब ने साल 2011 में फिल्‍म ‘मुझसे फ्रेंडशिप करोगी’ में बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. फिल्म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी. इस फिल्‍म के लिए वे बेस्‍ट मेल डेब्‍यू एक्‍टर के फिल्‍मफेयर अवार्ड के नॉमिनेट हुए थे. साकिब मेरे डैड की मारुति, बॉम्‍बे टॉकीज़ और हवा हवाई जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं.

फ्रेडी दारुवाला इस फिल्‍म में विलेन का किरदार निभा रहे हैं. उन्‍हें 2 करोड़ रुपये चार्ज किये जा रहे हैं. फ्रेडी इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘हॉलीडे’ में विलेन का किरदार निभा चुके हैं. इसके अलावा वे फोर्स 2, कमांडो 2, और उम्‍मीद जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं.

अभिनेत्री डेजी शाह को इस फिल्‍म के लिए 5.20 करोड़ रुपये चार्ज किया गया है. डेजी ने सलमान की फिल्‍म ‘जय हो’ से डेब्‍यू किया था. इसके बाद वे फिल्‍म ‘हेट स्‍टोरी 3’ में नजर आई थीं.

जैकलीन फर्नांडीज ने इस फिल्‍म के लिए 8 करोड़ रुपये की फीस ली है. जैकलीन पहले भी रेस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुकी हैं.

अनिल कपूर को इस फिल्‍म के लिए 9 करोड़ रुपये चार्ज किये गये हैं. अनिल कपूर रेस फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों सीरीज में नजर आ चुके हैं.

सलमान खान की फीस जानकर आप हैरान रह जायेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक रेस 3 के लिए सलमान ने 60 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है. इसके साथ ही फिल्‍म का 35 फीसदी प्रॉब्लम भी सलमान को मिलेगा. फिल्‍म को सलमान और रमेश तोरानी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.
फिल्‍म 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola