ePaper

इस डांस वीडियो के चलते ट्रोल हुई हीना खान, यूजर्स ने कह दी ऐसी बात

Updated at : 29 May 2018 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
इस डांस वीडियो के चलते ट्रोल हुई हीना खान, यूजर्स ने कह दी ऐसी बात

टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस कंटेस्‍टेंट हीना खान अक्‍सर किसी ने किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. इस बार वे अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल हीना ने अपना एक वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है. लेकिन यह वीडियो उनके फैंस को रास नहीं आ रहा है. इस वीडियो में हीना […]

विज्ञापन

टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस कंटेस्‍टेंट हीना खान अक्‍सर किसी ने किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. इस बार वे अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल हीना ने अपना एक वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है. लेकिन यह वीडियो उनके फैंस को रास नहीं आ रहा है. इस वीडियो में हीना ब्‍लैक चमचमाती ड्रेस में कमर मटकाती नजर आ रही हैं जिसके चलते वे ट्रोल हो गई हैं. कोई उनके कपड़ों को लेकर कमेंट कर रहा है तो कोई उनके डांस पर सवाल उठा रहा है.

एक इंस्‍टाग्राम यूजर ने लिखा,’ जो चाहिये था वो मिल गया…पब्लिसिटी…’ एक और यूजर ने लिखा, हीना, रमजान चल रहा है, कुछ तो शर्म करो.’ एक ने लिखा,’ रमजान के महीने में ऐसी ड्रेस मत पहनो न.’ कईयों ने उन्‍हें कमेंट कर रमजान और उनके मुस्लिम होने को लेकर नसीहत दे डाली.

https://www.instagram.com/p/BjSsDFaBywB/

एक यूजर ने लिखा,’ एकता कपूर ने आपको ‘नागिन 3′ में कास्‍ट क्‍यों नहीं किया ? इस गेटअप में आप उस रोल के लिए परफेक्‍ट दिख रही हैं.’ एक ने लिखा,’ रमजान है, बहुत दुख है आपने अपने फैंस को नाराज किया है.’ हालांकि हीना के कुछ फैंस उनके ने ट्रोल करनेवाले यूजर्स को करारा जवाब भी दिया है. कईयों ने हीना के लिए ‘लव यू मैम’ लिखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola