PHOTOS: अब इतनी बदल गईं सपना चौधरी, दिखा ग्लैमरस लुक

जानीमानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वे अपनी किसी वीडियो को लेकर नहीं बल्कि अपने लुक्स को लेकर चर्चा में हैं. सपना चौधरी का ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनका बदला हुआ लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. सपना […]
जानीमानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वे अपनी किसी वीडियो को लेकर नहीं बल्कि अपने लुक्स को लेकर चर्चा में हैं. सपना चौधरी का ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनका बदला हुआ लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. सपना का मेकओवर देख उन्हें पहचानना मुश्किल है. सपना ने अपनी कुछ तसवीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है.
https://www.instagram.com/p/BjHpSFhDFHc/
इन तसवीरों में सपना चौधरी देसी लुक से निकलकर ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं. अक्सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी नयी तसवीरों में मैक्सी ड्रेस में दिख रही हैं.
https://www.instagram.com/p/Bi39Sz6jDW-/
https://www.instagram.com/p/Bi4Jj6KjPDT/
सपना चौधरी फिल्मों में इंट्री कर चुकी हैं. हाल ही में वे अभय देओल संग फिल्म ‘नानू की जानू’ में नजर आईं थीं. इससे पहले वे ‘वीरे की वेडिंग’ के एक गाने में धमाकेदार डांस परफॉरमेंस करती नजर आई थीं. इन तसवीरों में सपना चौधरी पहले से ज्यादा फिट नजर आ रही हं.
https://www.instagram.com/p/Biq0sTdnA6U/
हाल ही में वे बनारस में एक शादी का फंक्शन में शामिल हुई थीं जहां उन्होंने अपने शानदार डांस परफॉरमेंस से सबका दिल जीत लिया था. डासं का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो में सपना चौधरी अपने सुपरहिट नंबर ‘तेरी आंख्या का यो काजल…’ पर जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देती नजर आई थीं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




