''भावेश जोशी सुपरहीरो'' के ''च्यवनप्राश'' गाने में ऐसे हुई अर्जुन कपूर की एंट्री, जानें

मुंबई : अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने चचेरे भाई हर्षवर्धन कपूर की आने वाली फिल्म ‘भावेश जोशी’ में एक विशेष गीत में काम किया है. यह गीत सोमवार को रिलीज हुआ. विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भावेश जोशी’ में अर्जुन एक विशेष गाने ‘च्यवनप्राश’ में दिखे हैं. निर्माताओं के अनुसार इस फिल्म में […]
मुंबई : अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने चचेरे भाई हर्षवर्धन कपूर की आने वाली फिल्म ‘भावेश जोशी’ में एक विशेष गीत में काम किया है. यह गीत सोमवार को रिलीज हुआ.
विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भावेश जोशी’ में अर्जुन एक विशेष गाने ‘च्यवनप्राश’ में दिखे हैं. निर्माताओं के अनुसार इस फिल्म में अर्जुन कपूर के विशेष गीत का विचार हर्षवर्धन के पिता अनिल कपूर का था.
मोटवानी ने एक बयान में कहा, अनिल सर का अर्जुन कपूर को इस गाने में लेने का सुझाव काफी अच्छा था. हर्षवर्धन और अर्जुन ने इसमें काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.
उन्होंने कहा, इस गाने का निर्देशन वैभवी मर्चेंट ने बेहतरीन तरीके से किया है, फराह खान का पैर टूटने के बाद अंतिम समय में वह इस गाने के निर्देशन के लिए आयीं.
इस फिल्म में कुछ दोस्तों की कहानी है, जो सही और सच्चे रास्ते पर चलते हैं. कई घटनाओं के बाद इनकी जिंदगी में एक मोड़ आता है और फिर यहीं से एक आम आदमी सुपर हीरो भावेश जोशी बन जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




