ePaper

इंस्‍टाग्राम पर ऐश्‍वर्या के फॉलोवर्स की संख्‍या 6 लाख के पार, सोनम कपूर ने कह दी ये बात

Updated at : 14 May 2018 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
इंस्‍टाग्राम पर ऐश्‍वर्या के फॉलोवर्स की संख्‍या 6 लाख के पार, सोनम कपूर ने कह दी ये बात

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन कान्‍स फिल्‍म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर जलवा बिखेर रही हैं. वहीं उन्‍होंने सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है. 11 मई को ऐश्‍वर्या का अकाउंट लाइव हुआ और इसके 11 घंटे बाद उन्‍होंने पहली तसवीर पोस्‍ट की, जो आराध्‍या के जन्‍म के वक्‍त की है. इस […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन कान्‍स फिल्‍म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर जलवा बिखेर रही हैं. वहीं उन्‍होंने सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है. 11 मई को ऐश्‍वर्या का अकाउंट लाइव हुआ और इसके 11 घंटे बाद उन्‍होंने पहली तसवीर पोस्‍ट की, जो आराध्‍या के जन्‍म के वक्‍त की है. इस तसवीर में उन्‍होंने नन्‍ही आराध्‍या को गोद में उठाया है और कैप्‍शन में लिखा,’ And I was born again.

इसके बाद ऐश्‍वर्या ने कान्‍स फेस्टिवल की कुछ तसवीरें शेयर की हैं. ऐश की फॉलो करनेवालों की लिस्‍ट में उनके पति अभिषेक बच्‍चन, सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, दीया मिर्जा शिबानी दांडेकर और मनीष मल्‍होत्रा शामिल हैं.

https://www.instagram.com/p/Biu0pCjFmF2/

12 मई तक ऐश के फॉलोवर्स की संख्‍या 3 लाख 28 हजार तक पहुंच चुकी थी जबकि ऐश किसी को फॉलो नहीं कर रही हैं. वहीं 14 मई तक उनके फॉलोवर्स की संख्‍या 6 लाख 42 हजार पार कर गई. यह कमाल शायद ऐश के कान फिल्‍म फेस्टिवल की तसवीरों का है.

ऐश ने अभी तक खुद को सोशल मीडिया से दूर रखा था, लेकिन इंस्‍टाग्राम में आने के बाद फैंस के साथ उनका इंटरेक्‍शन बढ़ गया है. ऐश की कैंडिड तसवीरों को बेहद पसंद किया जा रहा है. लाखों की तादाद में उनकी तसवीरों को लाईक्‍स मिल रहे हैं. ऐश के इंस्‍टाग्राम में आने से उनके फैंस बेहद खुश और कमेंट्स कर उनका स्‍वागत कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/BirVitOnNx5/

सोनम कपूर ने भी ऐश्‍वर्या को इंस्‍टाग्राम डेब्यू पर बधाई दी है. उन्‍होंने लिखा,’ मेरी जबर्दस्‍त को-एंबेसेडर इंस्‍टाग्राम पर आ गई हैं. कान में आपके जोरदार प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार है.’ बता दें कि ऐश्‍वर्या और सोनम एक इंटरनेशनल कॉस्‍मेटिक ब्रैंड लोरियल का प्रतिनिधित्‍व पिछले कई सालों से कान में कर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola