शराबी रिक्‍शावाले ने जैकलीन की कार को मारी टक्‍कर, सलमान के घर से लौट रही थीं....

Updated at :12 May 2018 11:29 AM
विज्ञापन
शराबी रिक्‍शावाले ने जैकलीन की कार को मारी टक्‍कर, सलमान के घर से लौट रही थीं....

गुरुवार रात अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की कार का एक्‍सीडें हो गया. यह हादसा उस वक्‍त हुआ जब अभिनेत्री देर रात सलमान खान के घर से पार्टी कर लौट रही थी. हालांकि इस हादसे में जैकलीन और उनके ड्राईवर को कुछ नहीं हुआ लेकिन उनकी कार की हेडलाइट खराब हो गई. दरअसल सलमान के घर पर […]

विज्ञापन

गुरुवार रात अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की कार का एक्‍सीडें हो गया. यह हादसा उस वक्‍त हुआ जब अभिनेत्री देर रात सलमान खान के घर से पार्टी कर लौट रही थी. हालांकि इस हादसे में जैकलीन और उनके ड्राईवर को कुछ नहीं हुआ लेकिन उनकी कार की हेडलाइट खराब हो गई. दरअसल सलमान के घर पर रेस 3 की टीम के लिए पार्टी रखी गई थी. जैकलीन भी इस पार्टी का हिस्‍सा थी. लेकिन वापस लौटते वक्‍त यह हादसा हो गया.

डीएनए में छपी खबर के अनुसार, यह हादसा गुरुवार देर रात सलमान के गैलेक्‍सी अपार्टमेंट से लौटते वक्‍त हुआ. हादसा बांद्रा के कार्टर रोड पर हुआ. एक्‍सीडेंट में किसी को चोट नहीं आई सभी सुरक्षित हैं. लेकिन कार के हेडलाइट खराब हो गई.

डीएनए के अनुसार, ऑटोरिक्‍शा, जैकलीन की कार का पीछा कर रहा था और अचानक गाड़ी के करीब आने के कारण उन्‍होंने अपना संतुलन खो दिया जिस वजह से ऑटोरिक्‍शा जैकलीन की कार से टकरा गया.

जैकलीन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इनदिनों अपनी फिल्म ‘रेस 3’ को लेकर काफी व्यस्त हैं. इस फिल्म में जैकलीन के साथ सलमान खान, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम और अनिल कपूर लीड रोल में है. हाल ही में फिल्म के एक गाने की शूटिंग के लिए सलमान, जैकलीन, बॉबी और रेमो डीसूजा जोधपुर के लिए रवाना हुए हैं. इस फिल्म का ट्रेलर 15 मई को रिलीज किया जायेगा और फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola