ePaper

OMG! सोनम कपूर के गाने पर करण जौहर का ऐसा डांस, वीडियो वायरल

Updated at : 09 May 2018 10:23 AM (IST)
विज्ञापन
OMG! सोनम कपूर के गाने पर करण जौहर का ऐसा डांस, वीडियो वायरल

करण जौहर बॉलीवुड के दिग्‍गज फिल्‍मकारों में गिने जाते हैं. करण फिल्‍मों में तो अपना दम दिखाते ही हैं, इसके अलावा वे एक्टिंग में भी हाथ आजमाने लगे हैं. लेकिन अब उन्‍हें जब भी मौका मिलता है वे डांस फ्लोर पर थिरकने से नहीं चूकते. पिछले दिनों संदीप खोसला के एक फंक्‍शन में वे जमकर […]

विज्ञापन

करण जौहर बॉलीवुड के दिग्‍गज फिल्‍मकारों में गिने जाते हैं. करण फिल्‍मों में तो अपना दम दिखाते ही हैं, इसके अलावा वे एक्टिंग में भी हाथ आजमाने लगे हैं. लेकिन अब उन्‍हें जब भी मौका मिलता है वे डांस फ्लोर पर थिरकने से नहीं चूकते. पिछले दिनों संदीप खोसला के एक फंक्‍शन में वे जमकर ठुमके लगाते नजर आये थे. लेकिन सोनम कपूर की शादी के रिसेप्‍शन में करण जौहर ने आग ही लगा दी. उनके डांस परफॉरमेंस से सबको हैरान कर दिया.

सोनम कपूर की फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के टाइटल सॉन्‍ग पर करण ने ऐसा डांस किया कि सब देखते रह गये. उन्‍होंने इस गाने पर दिल खोलकर डांस किया जिसने वहां मौजूद लोगों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया.

https://www.instagram.com/p/BiiehsuHVjW/

करण जौहर सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी में भी अनिल कपूर के साथ जमरक नाचे थे. दोनों की जुगलबंदी देखनेवाली थी. करण एक ऐसे शख्‍स है तो इंज्‍वॉय करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. बॉलीवुड इंडस्‍ट्री की हर पार्टी में वे नजर आते हैं. फिल्‍म इंडस्‍ट्री उनके लिए एक परिवार की तरह है जो पिछले काफी समय से बॉलीवुड में एक्टिव हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola