ePaper

नहीं रहे धर्मेंद्र को रुपहले पर्दे से रू-ब-रू कराने वाले फिल्मकार अर्जुन हिंगोरानी

Updated at : 06 May 2018 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
नहीं रहे धर्मेंद्र को रुपहले पर्दे से रू-ब-रू कराने वाले फिल्मकार अर्जुन हिंगोरानी

मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार अर्जुन हिंगोरानी का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने 1960 में धर्मेंद्र को ‘ दिल भी तेरा हम भी तेरे ‘ फिल्म से रुपहले पर्दे से रू – ब – रू कराया था. निर्देशक निर्माता ने कल उत्तर प्रदेश के वृंदावन में अंतिम सांस ली. चैम्बर […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार अर्जुन हिंगोरानी का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने 1960 में धर्मेंद्र को ‘ दिल भी तेरा हम भी तेरे ‘ फिल्म से रुपहले पर्दे से रू – ब – रू कराया था. निर्देशक निर्माता ने कल उत्तर प्रदेश के वृंदावन में अंतिम सांस ली. चैम्बर ऑफ फिल्म जर्नलिस्ट्स के उपाध्यक्ष अतुल मोहन ने एक बयान में बताया , ‘‘ अर्जुन हिंगोरानी शांति से हमें छोड़कर चले गए.

” बयान के मुताबिक, फिल्मकार का अंतिम संस्कार वृंदावन धाम में किया गया है. उम्मीद की जा रही है कि मुंबई में भी एक प्रार्थना सभा होगी. धर्मेंद्र ने ट्विटर पर हिंगोरानी के निधन पर दुख जताया. उन्होंने कहा , ‘‘ अर्जुन हिंगोरानी ने मुंबई में मेरे कंधे पर हाथ रखा था। वह हमें हमेशा के लिए छोड़ गए हैं … मैं बहुत दुखी हूं ! भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. ” उन्होंने और धमेंद्र ने कई फिल्मों में साथ काम किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola