ePaper

धक- धक गर्ल की बकेट लिस्ट, जानें क्या होगा इस फिल्म में खास

Updated at : 03 May 2018 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
धक- धक गर्ल की बकेट लिस्ट, जानें क्या होगा इस फिल्म में खास

नयी दिल्ली :बॉलीवुड की धक- धक गर्ल अब मराठी दर्शकों के दिल की धड़कर बढ़ायेंगी. माधुरी दीक्षित नैने मराठी फिल्मों में दस्तक दे रही है. करण जौहर के बैनर तले बन रही फिल्म बकेट लिस्ट का ट्रेलर 4 मई को जारी किया जायेगा. फिल्म 25 मई को रिलीज होगी. फिल्म का निर्माण तेजस देओस्कर कर […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली :बॉलीवुड की धक- धक गर्ल अब मराठी दर्शकों के दिल की धड़कर बढ़ायेंगी. माधुरी दीक्षित नैने मराठी फिल्मों में दस्तक दे रही है. करण जौहर के बैनर तले बन रही फिल्म बकेट लिस्ट का ट्रेलर 4 मई को जारी किया जायेगा. फिल्म 25 मई को रिलीज होगी. फिल्म का निर्माण तेजस देओस्कर कर रहे हैं.
इसे डार्क हॉर्स सिनेमाज, डर मोशन पिक्चर्स और ब्लू मुस्तांग क्रिएशन्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे है.फिल्म के नाम से आप इसकी कहानी का अंदाजा लगा सकते हैं. इस फिल्म में आपको छवि दिख सकती है अपनी पत्नी की, मां की, जो घर के लिए अपनी छोटी- छोटी खुशियां कुर्बान कर देती हैं. फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया है. फिल्म के पोस्टर में माधुरी बाइख चलाती हुई नजर आ रही है. इस फिल्म में आप माधुरी को अलग अदांज में देख पायेंगे. उनके द्वारा निभाये कई किरदार खूब चर्चा में रहे. उनको पसंद करने वालों का एक अलग धड़ा अभी भी मौजूद है.
माधुरी अपने सबसे पुराने साथियों के साथ भी नजर आयेंगी हाल में ही उन्होंने अनिल कपूर के साथ काम किया है. यह जोड़ी 18 साल बाद एकबार बड़े पर्दे पर नजर आनेवाली है. दोनों इंद्र कुमार की आनेवाली फिल्‍म ‘टोटल धमाल’ में एकसाथ नजर आयेंगे. ‘धमाल’ सीरीज की इस फिल्‍म में अजय देवगन भी नजर आयेंगे. हाल ही में इस फिल्‍म का टाइटल ट्रैक शूट किया गया. इस दौरान माधुरी और अनिल की जोड़ी उतनी ही परफेक्‍ट और खूबसूरत दिखी, जितनी दो दशक पहले थी.
माधुरी संजय दत्त के साथ भी काम करने वाली है. फिल्म कलंक में श्री देवी अहम भूमिका निभा रहीं थी. करण जौहर इस फिल्म के निर्माता हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट बहुत बड़ा है.इस फिल्म में संजय दत्त के साथ- साथ , वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य राय कपूर भी अहम भूमिका में नजर आयेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola