ePaper

आमिर खान-काजोल की ''फना'' को अपने करियर की सबसे बड़ी भूल मानती हैं ये अभिनेत्री

Updated at : 21 Apr 2018 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
आमिर खान-काजोल की ''फना'' को अपने करियर की सबसे बड़ी भूल मानती हैं ये अभिनेत्री

टीवी अभिनेत्री सनाया ईरानी ने कई सीरीयल्‍स में काम किया है. खासतौर पर उन्‍हें ‘मिले जब हम तुम’ और ‘इस प्‍यार को क्‍या नाम दूं ?’ के लिए पहचानी जाती हैं. सनाया कई डांस रियेलिटी शोज़ में भी नजर आ चुकी हैं और वे टीवी की महंगी अभिनेत्र‍ियों में शुमार की जाती हैं. उन्‍होंने आमिर […]

विज्ञापन

टीवी अभिनेत्री सनाया ईरानी ने कई सीरीयल्‍स में काम किया है. खासतौर पर उन्‍हें ‘मिले जब हम तुम’ और ‘इस प्‍यार को क्‍या नाम दूं ?’ के लिए पहचानी जाती हैं. सनाया कई डांस रियेलिटी शोज़ में भी नजर आ चुकी हैं और वे टीवी की महंगी अभिनेत्र‍ियों में शुमार की जाती हैं. उन्‍होंने आमिर खान और काजोल की फिल्‍म ‘फना’ में एक छोटा सा किरदार निभाया था. एक इंटरव्यू के दौरान सनाया ने बताया कि इस फिल्‍म में काम करना उनके जीवन की बड़ी भूल थी.

सनाया ने हिंदुस्‍तान टाइम्‍स को दिये अपने एक इंटरव्‍यू में बताया, फिल्‍म फना से बॉलीवुड में कदम रखना मेरे लिए सही साबित नहीं हुआ. मुझे यह रोल नहीं करना चाहिए था. ये मेरे जीवन की सबसे बड़ी भूल थी.

इंटरव्‍यू के दौरान सनाया ने यह भी कहा कि, फिल्‍म में मेरा रोल काफी छोटा था जिस वजह से यह दर्शकों के बीच लंबे वक्‍त तक प्रभाव नहीं छोड़ पाया.

हालांकि उन्‍होंने अपने इंटरव्‍यू में यह भी कहा कि, मुझे आमिर और काजोल के साथ काम करने के दौरान बहुत मजा आया. ऐसा नहीं है कि मुझे इसके बाद फिल्‍में नहीं मिली.

सनाया ने बताया, मुझे 2-3 फिल्‍मों के ऑफर्स आये थे लेकिन वो रोल भी बहुत छोटे थे इसलिए मैंने उनमें काम करने से मना कर दिया. इसे भी मैं अपना गलत फैसला मानती हूं क्‍योंकि वो सारी फिल्‍में आगे जाकर हिट साबित हुई.

अपने टीवी करियर के बारे में बात करते हुए सनाया ने बताया, उन्‍होंने जिन टीवी सीरीयल में काम किया है वो यूथ प्रधान भूमिकाएं थीं जिसका उन्‍हें फायदा मिला है. मैं लकी थी इसलिए मुझे सही मौकों पर सही शो मिल गये. मैंने कभी भी सिर्फ नौकरी की औपचारिकता मात्र के लिए टीवी पर काम नहीं किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola