ePaper

शाहिद कपूर ने इस प्‍यारी सी तसवीर के साथ किया कंफर्म, प्रेग्‍नेंट हैं मीरा राजपूत

Updated at : 21 Apr 2018 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
शाहिद कपूर ने इस प्‍यारी सी तसवीर के साथ किया कंफर्म, प्रेग्‍नेंट हैं मीरा राजपूत

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर एक बार फिर पिता बनने जा रहे हैं. पिछले दिनों ही ऐसी खबरें थी कि उनकी पत्‍नी मीरा राजपूत प्रेग्‍नेंट हैं. अब शाहिद ने इंस्‍टाग्राम पर एक प्‍यारी सी तसवीर साझा कर इस खबर को कंफर्म कर दिया है. इस तसवीर में शाहिद ने बेटी मीशा की एक तसवीर शेयर की […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर एक बार फिर पिता बनने जा रहे हैं. पिछले दिनों ही ऐसी खबरें थी कि उनकी पत्‍नी मीरा राजपूत प्रेग्‍नेंट हैं. अब शाहिद ने इंस्‍टाग्राम पर एक प्‍यारी सी तसवीर साझा कर इस खबर को कंफर्म कर दिया है. इस तसवीर में शाहिद ने बेटी मीशा की एक तसवीर शेयर की है जिसमें वे जमीन पर लेटी हुई हैं और उनके बगल में चॉक से कुछ कलरफुल बैलून बनाये हुए हैं, जिसके ऊपर ‘बिग सिस्‍टर’ लिखा हुआ है.

इस तसवीर में मीशा बेहद क्‍यूट लग रही हैं. शाहिद का यह पोस्‍ट कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया और यह खबर सोशल मीडिया पर फैल गई कि शाहिद फिर पिता बनने जा रहे हैं और मीशा प्रेग्‍नेंट हैं.

https://www.instagram.com/p/BhzBaBjFqRo/

फैंस लगातार शाहिद को बधाई दे रहे हैं. शाहिद के इस पोस्‍ट को उनके भाई ईशान खट्टर, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने लाइक किया है. शाहिद के इस पोस्‍ट को 7 लाख से ज्‍यादा ने लाइक किया है. मीरा ने भी इस शानदार फोटो को अपने अकाउंट पर शेयर किया है.

पिछले साल जुलाई महीने में मीरा राजपूत ने मिड-डे को दिये अपने एक इंटरव्यू में कहा था, कि दूसरे बच्‍चे के बाद मैं भी काम शुरू करने की सोच रही हूं.’

शाहिद अपनी बेटी मीशा के बेहद करीब हैं और वे अक्‍सर अपनी इस नन्‍ही परी के साथ फोटोज़ शेयर करते रहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola