''उड़ी'' में विक्की कौशल संग इस एडवेंचरस रोल में नजर आयेंगी यामी गौतम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2018 10:08 PM

विज्ञापन

मुंबई :बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना के लक्षित हमलों पर आधारित फिल्म ‘उड़ी’ में विक्की कौशल के साथ नजर आयेंगी. निर्देशक आदित्य धरकी पहली फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होनेवाली है. फिल्म का निर्माण रोनी स्क्रूवाला की निर्माता कंपनी करेगी. यामी फिल्म में एक खुफिया अधिकारी का […]

विज्ञापन

मुंबई :बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना के लक्षित हमलों पर आधारित फिल्म ‘उड़ी’ में विक्की कौशल के साथ नजर आयेंगी.

निर्देशक आदित्य धरकी पहली फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होनेवाली है. फिल्म का निर्माण रोनी स्क्रूवाला की निर्माता कंपनी करेगी.

यामी फिल्म में एक खुफिया अधिकारी का किरदार निभायेंगी और विक्की पैराट्रूपर समूह का नेतृत्व करने वाले एक कमांडर की भूमिका में नजर आयेंगे.

अदाकारा ने एक बयान में कहा कि आदित्य का फिल्म को लेकर जज्बा कमाल का है और उन्होंने इस पर विस्तृत जानकारी हासिल की है.

उन्होंने कहा, मैं पहली बार ऐसा कोई किरदार निभा रहीं हूं. मैं काफी समय से ऐसा किरदार निभाना चाहती थी, जो आज की महिला की शक्ति और साहस को दर्शाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola