ePaper

रणबीर कपूर संग रैंप पर उतरेंगी दीपिका पादुकोण

Updated at : 04 Apr 2018 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
रणबीर कपूर संग रैंप पर उतरेंगी दीपिका पादुकोण

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के प्‍यार के चर्चे कभी बॉलीवुड के गलियारों में हुआ करते थे. लेकिन कुछसमय बाद दोनों की राहें जुदा हो गई. इस जोड़ी ने कई चर्चित फिल्‍मों में काम किया है. अलग होने के बाद दोनों फिल्‍म फिल्‍म ‘तमाशा’ में नजर आये थे. खबरें हैं कि अब 3 साल बाद […]

विज्ञापन

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के प्‍यार के चर्चे कभी बॉलीवुड के गलियारों में हुआ करते थे. लेकिन कुछसमय बाद दोनों की राहें जुदा हो गई. इस जोड़ी ने कई चर्चित फिल्‍मों में काम किया है. अलग होने के बाद दोनों फिल्‍म फिल्‍म ‘तमाशा’ में नजर आये थे. खबरें हैं कि अब 3 साल बाद एकबार फिर दोनों साथ नजर आनेवाले हैं.

रणबीर और दीपिका किसी फिल्‍म में नहीं बल्कि एक फैशन शो के लिए साथ नजर आनेवाले हैं. खबरें हैं कि दोनों ने जानेमाने फैशन डिजायनर मनीष मल्‍होत्रा के फैशन शो का हिस्‍सा बनने के लिए हामी भर दी है. दोनों मनीष मल्‍होत्रा के कलेक्‍शन के लिए रैंपवॉक करेंगे.

9 अप्रैल को होनेवाले मिज़वान फैशन वीक में रणबीर और दीपिका एकदूसरे का हाथ थामे रैंपवॉक करते नजर आयेंगे. बताया जा रहा है कि शो के लिए दोनों स्‍टार्स तैयारियों में जुट गये हैं. एक समय रणबीर और दीपिका एकदूसरे के करीब हुआ करते थे. बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया.
रणबीर और दीपिका के अलगाव के बाद रणबीर की जिंदगी में कैटरीना कैफ आ गईं और दीपिका की जिंदगी में रणवीर सिंह की इंट्री हुई.

रणबीर और कैटरीना की राहें अलग हो चुकी हैं. हालांकि दीपिका और रणबीर को लेकर खबरें आ रही है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं. खबरों के मुताबिक, दोनों के पेरेंट्स ने शादी की तारीख भी तय कर ली है.

बता दें कि हर साल शबाना आज़मी अपने एनजीओ मिज़वान के लिए यह फैशन शो का आयोजन करती हैं. वह यह काम चैरिटी के लिए करती हैं. पिछले साल इसी शो के लिए मनीष मल्होत्रा के लिए शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा ने रैंप वॉक किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola