ePaper

पागलखाने में थे कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर,परिवार वालों पर लगाये गंभीर आरोप

Updated at : 31 Mar 2018 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
पागलखाने में थे कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर,परिवार वालों पर लगाये गंभीर आरोप

नयी दिल्लीः कॉमेडी में एक जाना पहचाना नाम जिसने कॉमेडी सर्कस शो से अपनी अलग पहचान बना ली. सिद्धार्थ सागर पिछले कई दिनों से गायब थे. वापस आकर उन्होंने जो कहानी सुनायी है, वह हैरान करने वाली है. सिद्धार्थ चार महीने से गायब थे. अब एक वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं चार […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः कॉमेडी में एक जाना पहचाना नाम जिसने कॉमेडी सर्कस शो से अपनी अलग पहचान बना ली. सिद्धार्थ सागर पिछले कई दिनों से गायब थे. वापस आकर उन्होंने जो कहानी सुनायी है, वह हैरान करने वाली है. सिद्धार्थ चार महीने से गायब थे. अब एक वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं चार महीने से पागल खाने में था.

पत्रकारों से बात करने से पहले उन्होंने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला . इस वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं चार महीने मानसिक तौर पर काफी परेशान रहा. ‘मुझे मीडिया से बहुत सारे कॉल आए, मेरे दोस्तों के भी फोन किया. मैं सबको बता दूं कि ठीक हूं. मैंने अपनी फैमिली के खिलाफ शिकायत की थी.’ इस वीडियो में उन्होंने पूरी बात नहीं बतायी लेकिन वादा किया कि जल्द ही पूरी बात के साथ मीडिया के सामने आऊंगा.

https://www.instagram.com/p/Bg7GDT1HLFX/

अब खबर है कि उन्होंने कुछ न्यूज वेबसाइट से बात की है. इस बातचीत में उन्होंने कहा, मैं पागलखाने में था. मेरे परिवार ने पैसे की लालच में मुझे फंसा दिया था. उन्होंने कहा कि उनका परिवार जायदाद के विवाद में फंसा हुआ था. पागलखाने के अनुभव का जिक्र करते हुए सिद्धार्थ ने कहा, मैंने देखा है कि कैसे मरीजों को शॉक ट्रीटमेंट दिया जाता है. मैं डिप्रेशन में जा रहा था. किसी को नहीं पता था कि मैं अभी कहां हूं, लेकिन मैं अभी जिन लोगों के साथ रह रहा हूं, उन्होंने इस ट्रॉमा से निकलने में मेरी मदद की है.

सिद्धार्थ टीवी के कई कॉमेडी शो में हिस्सा ले चुके हैं. उनका किरदार सेल्फी मौसी बहुत फेमश हुआ था. सिद्धार्थ शानदार मिमिक आर्टिस्ट भी हैं. नसीरउद्दीन शाह जैसे कलाकारों की आवाज निकाल कर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनायी. सिद्धार्थ ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘कॉमेडी सर्कस- चिंकपोकली टू चाइना’, ‘छोटे मियां बड़े मियां’, ‘लाफ्टर के फटके’ ‘कॉमेडी सर्कस के अजूबे’ जैसे शो में नजर आ चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola