ePaper

IPL 2018: रणवीर सिंह नहीं वरुण धवन को मिलेगी सबसे ज्‍यादा फीस

Updated at : 29 Mar 2018 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2018: रणवीर सिंह नहीं वरुण धवन को मिलेगी सबसे ज्‍यादा फीस

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 7 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है. दिग्‍गज क्रिकेटर्स के साथ-साथ फिल्‍मी सितारे भी इस मेगा इवेंट के लिए तैयार हैं. रणवीर सिंह, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज और परिणीति चोपड़ा जैसे कई सितारों के ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने की खबरें आ रही है. पिछले दिनों खबरें थी कि रणवीर […]

विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 7 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है. दिग्‍गज क्रिकेटर्स के साथ-साथ फिल्‍मी सितारे भी इस मेगा इवेंट के लिए तैयार हैं. रणवीर सिंह, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज और परिणीति चोपड़ा जैसे कई सितारों के ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने की खबरें आ रही है. पिछले दिनों खबरें थी कि रणवीर सिंह इस इवेंट में परफार्म करने के लिए सबसे ज्‍यादा फीस लेनेवाले हैं.

रणवीर सिंह को लेकर खबरें थी कि 15 मिनट के लिए 5 करोड़ रुपये की फीस लेनेवाले हैं. ऐसा माना जा रहा था कि रणवीर सिंह को इस इवेंट के लिए सबसे ज्‍यादा पैसे मिल रहे हैं. अब ताजा जानकारी के मुताबिक इस इवेंट में परफॉर्म करने के लिए रणवीर नहीं बल्कि वरुण धवन को सबसे ज्‍यादा पैसे मिलनेवाले है.

अंग्रेजी वेब पोर्टल डीएनए के सूत्रों के हवाले से लिखा, खबरें थी कि रणवीर सिंह को आईपीएल में परफॉर्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये मिलेंगे, लेकिन ऑर्गनाइजर्स ने वरुण धवन को उससे कहीं ज्‍यादा पैसे ऑफर किये गये हैं जिसके बाद वे इस साल सबसे ज्‍यादा पेमेंट करनेवाले एक्‍टर बन गये हैं.

डीएनए ने सूत्रों के हवाले से लिखा,’ वरुण धवन को लगभग 6 करोड़ रुपये मिलनेवाले हैं. हालांकि सही-सही आंकड़े अभी तक जारी नहीं किये गये हैं. रिपोर्ट के मुताबिक वरुण को इतने ज्‍यादा पैसे इसलिए भी ऑफर किये गये हैं क्‍योंकि जनता के साथ उनकी कनेक्टिविटी ज्‍यादा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola