अजय देवगन ने सेट पर खेला ऐसा प्रैंक, कोस्टार की पत्नी ने की थी जान देने की कोशिश
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2018 3:47 PM
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन सेट पर शूटिंग के बीच-बीच में अपने कोस्टार्स और क्रू मेंबर्स के साथ मस्ती करते रहते हैं. अजय सेट्स पर कई बार प्रैंक खेल चुके हैं. लेकिन एक बार अजय देवगन को प्रैंक खेलना महंगा पड़ गया. अजय ने यह मजाक सेट पर आई एक महिला के साथ किया. प्रैंक उन्हें […]
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन सेट पर शूटिंग के बीच-बीच में अपने कोस्टार्स और क्रू मेंबर्स के साथ मस्ती करते रहते हैं. अजय सेट्स पर कई बार प्रैंक खेल चुके हैं. लेकिन एक बार अजय देवगन को प्रैंक खेलना महंगा पड़ गया. अजय ने यह मजाक सेट पर आई एक महिला के साथ किया. प्रैंक उन्हें इतना महंगा पड़ गया कि महिला ने अपनी जान देने की कोशिश की.
रिपब्लिक की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में बताया, एक बार फिल्म सेट पर किसी के साथ खेला गया प्रैंक उनपर भारी पड़ गया. अजय देवगन ने बताया, उनका एक कोस्टार था, उनकी नयी-नयी शादी हुई थी. महिला फिल्म इंडस्ट्री से बाहर की थीं.
अजय देवगन ने आगे बताया, कोस्टार आउटडोर शूटिंग पर अपनी पत्नी को लेकर आया था. उस दौरान रात के समय ही शूटिंग रखी गई थी. ऐसे में महिला अपने पति (अजय के कोस्टार) से दिन के समय ही मिलती थी.’ ऐसे में अजय देवगन ने उस महिला के साथ प्रैंक खेला.
अजय देवगन ने उस महिला को बताया कि उसके पति का अफेयर चल रहा है. वहीं अजय ने यह भी कहा कि रात के वक्त उनका कोई भी शूट नहीं होता है. उसका पति शायद रात में किसी से बाहर मिलने जाता है. महिला इस बात को जानती थीं कि अजय देवगन को मजाक करने की आदत है.
महिला ने पहले तो अजय की बात नहीं मानी लेकिन बाद में अजय देवगन को यकीन दिलाने में कामयाब हो गये. 8 दिन तक अजय देवगन महिला को यही बताते रहे. 9 वें दिन अजय देवगन को टीम ने बताया कि महिला ने कुछ दवाईयां खा ली है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाने ले जाया गया है.
बाद में पता चला कि महिला अपने पति से अफेयर होने को लेकर लड़ाई कर रही थी. इसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया.
बता दें अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ रिलीज हो चुकी है. फिल्म में अजय देवगन इनकम टेक्स ऑफिसर के किरदार में हैं. अजय के साथ फिल्म में इलियाना डी’क्रूज भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










