करीना मान लेतीं सैफ की बात तो ये होता ''तैमूर'' का नाम...

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के बेटे ‘तैमूर अली खान’ अपने क्यूट लुक की वजह से इंटरनेट पर चर्चा का विषय बने रहते हैं. यदि आपको याद हो तो उनके जन्म के बाद नाम को लेकर भी काफी विवाद हुआ था. लोगों ने इस नाम पर आपत्ति जतायी थी और नाम बदलने तक […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के बेटे ‘तैमूर अली खान’ अपने क्यूट लुक की वजह से इंटरनेट पर चर्चा का विषय बने रहते हैं. यदि आपको याद हो तो उनके जन्म के बाद नाम को लेकर भी काफी विवाद हुआ था. लोगों ने इस नाम पर आपत्ति जतायी थी और नाम बदलने तक की डिमांड कर दी थी. लेकिन लोगों के बातों को पूर तरह अनसुना कर सैफ और करीना ने अपने बेटे का नाम नहीं बदला.
अब करीना ने बताया है तैमूर का नाम पहले ‘फैज’ रखा जा रहा था. करीना ने ये बात एक निजी चैनल के कार्यक्रम के दौरान बतायी, जिसमें वह अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ शनिवार को शामिल हुई थीं. पत्रकार राजदीप सरदेसाई के साथ बातचीत में उनसे पूछा गया कि क्या मीडिया की बहुत अधिक दखलअंदाजी से उनका निजी जीवन प्रभावित हो रहा है, खासतौर से जिस प्रकार से उनके बेटे के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर बातें हुईं उससे… इस पर करीना ने जवाब दिया कि बेशक, ट्रोलिंग चल रही थी, लेकिन उसी दौरान बहुत सारे लोग हमारे समर्थन में भी उतरे थे… ट्रोल्स हमारे लिए महत्व नहीं रखते हैं.
करीना ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि जिस दिन मैं डिलिवरी के लिए अस्पताल पहुंची, मैंने सैफ से बात की तो उसने ‘फैज’ नाम सुझाया…उसने कहा, कि ‘बेबो, यह ज्यादा काव्यात्मक, ज्यादा रोमानी नाम है… मैंने कहा, ‘तैमूर का मतलब फौलाद होता है और अगर मैं बेटे को जन्म दूंगी, तो मेरा बेटा योद्धा होगा, मैं एक फौलाद को पैदा करूंगी.. और हां, मैंने गर्व के साथ ऐसा ही किया भी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




