अपने चाहने वालों को ‘सदमा'' दे कर ‘चांदनी'' हुई मौन, अंतिम वक्त में बड़ी बेटी जाह्नवी नहीं थी साथ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Feb 2018 11:09 AM
मुंबई : करीब चार दशकों तक अपने दमदार अभिनय और दिलकश अदाओं से सिने प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाली वरिष्ठ अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. ‘‘सदमा’, ‘‘चांदनी’, ‘‘लम्हे’ से लेकर ‘‘इंग्लिश विंग्लिश’ और ‘‘मॉम’ आदि फिल्मों में तक विविधतापूर्ण किरदारों को पर्दे पर […]
मुंबई : करीब चार दशकों तक अपने दमदार अभिनय और दिलकश अदाओं से सिने प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाली वरिष्ठ अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. ‘‘सदमा’, ‘‘चांदनी’, ‘‘लम्हे’ से लेकर ‘‘इंग्लिश विंग्लिश’ और ‘‘मॉम’ आदि फिल्मों में तक विविधतापूर्ण किरदारों को पर्दे पर सजीव बनाने वाली श्रीदेवी 54 वर्ष की थीं.
फिल्म निर्माता बोनी कपूर से विवाह करने वाली श्रीदेवी की दो पुत्रियां… जाह्नवी और खुशी हैं. वर्ष 2013 में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित की जा चुकीं श्रीदेवी ने अपने अभिनय की शुरूआत चार साल की उम्र में तमिल फिल्म ‘‘थुनाइवन’ से 1969 में की. मलयालम, तेलुगु ओर कन्नड़ फिल्मों में अभिनय की अपनी सफल पारी के बाद श्रीदेवी दक्षिण भारतीय फिल्मों का एक लोकप्रिय चेहरा बन गयीं.
यह भी पढ़ें : श्रीदेवी का निधन : तमिलनाडु के छोटे गांव से बॉलीवुड की सबसे बड़ी फीमेल सुपरस्टार तक का सफर, देखें श्री का आखिरी VIDEO
बॉलीवुड में उन्होंने अपना कदम फिल्म ‘‘सोलवां सावन’ से रखा. यह फिल्म 1978 में आई लेकिन श्रीदेवी को पहचान नहीं दे पायी. पांच साल बाद श्रीदेवी फिल्म ‘‘हिम्मतवाला’ में अभिनेता जीतेंद्र के साथ आईं और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी. ‘‘हिम्मतवाला’ के बाद श्रीदेवी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और नायक प्रधान फिल्मों के दौर में उन्होंने ‘‘मवाली’ (1983), ‘‘तोहफा’ (1984), ‘‘मिस्टर इंडिया’ (1987), ‘‘चांदनी’ (1989), ‘‘चालबाज’ (1989), ‘‘लम्हे’ (1991) और ‘गुमराह’ (1993) जैसी फिल्में दीं.
बॉक्स ऑफिस पर हिट कहलाने वाली इन फिल्मों के बीच उनकी फिल्म ‘‘सदमा’ एक अलग पहचान रखती है. यह फिल्म 1983 में आई थी. फिल्म ‘‘जुदाई’ में उन्होंने अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर के साथ काम किया. इसके बाद ही श्रीदेवी ने अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर से विवाह किया और करीब 15 साल तक रूपहले पर्दे पर नजर नहीं आयीं. इस लंबे अंतराल में अपनी दो बेटियों की परवरिश करने के बाद श्रीदेवी साल 2012 में गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी ‘‘इंग्लिश विंग्लिश’ में नजर आयीं. इस फिल्म में श्रीदेवी अपनी ‘‘ग्लैमर क्वीन’ की छवि से बिल्कुल अलग, मध्यम वर्गीय गृहणी की भूमिका में नजर आईं जो इंग्लिश बोलने की चाहत इसलिए रखती है कि उसका परिवार उसकी अहमियत समझे.
यह भी पढ़ें : #Sridevi : ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं – ‘ न जाने क्यूं, एक अजीब सी घबराहट हो रही है’
बीते साल वह ‘‘मॉम’ फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी ओर अक्षय खन्ना के साथ दिखाई दीं. उन्होंने अभिनेता शाहरूख खान की आगामी फिल्म ‘‘जीरो’ में एक अतिथि भूमिका के लिए भी शूटिंग की. यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी. श्रीदेवी ने अपनी अंतिम श्वांस दुबई में ली जहां वह अपने परिवार के साथ अपने भतीजे मोहित मारवाह के विवाह समारोह में शामिल होने गई थीं. श्रीदेवी के परिवार से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि विवाह समारोह के बाद कुछ संबंधी दुबई से भारत लौट आए थे, लेकिन श्रीदेवी और उनकी छोटी बेटी खुशी दुबई में रूक गई थीं.
यह भी पढ़ें : दुबई से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर 2 बजे पहुंचेगा मुंबई, पुलिस बंदोबस्त में जुटी
श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी अपनी पहली फिल्म की शूटिंग की वजह से मुंबई में ही थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










