ePaper

जातिवादी टिप्पणी करके बुरे फंसे सलमान खान, कैटरीना भी मुश्‍किल में

Updated at : 23 Feb 2018 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
जातिवादी टिप्पणी करके बुरे फंसे सलमान खान, कैटरीना भी मुश्‍किल में

नयी दिल्ली : शहर की अदालत में गुरुवार को एक याचिका दायर कर अनुसूचित जातियों के खिलाफ कथित जातिवादी टिप्पणी करने के लिए अदाकार सलमान खान, कैटरीना कैफ और अन्य के खिलाफ प्राथिमकी दर्ज करने की मांग की गयी है. शिकायत के मुताबिक खान ने अपनी फिल्म ‘टाइगर जिन्दा है’ के प्रचार के दौरान शब्द […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : शहर की अदालत में गुरुवार को एक याचिका दायर कर अनुसूचित जातियों के खिलाफ कथित जातिवादी टिप्पणी करने के लिए अदाकार सलमान खान, कैटरीना कैफ और अन्य के खिलाफ प्राथिमकी दर्ज करने की मांग की गयी है. शिकायत के मुताबिक खान ने अपनी फिल्म ‘टाइगर जिन्दा है’ के प्रचार के दौरान शब्द का इस्तेमाल किया.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सिद्धार्थ शर्मा के समक्ष दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि आरोपी व्यक्तियों ने जातिवादी टिप्पणी कर जाति के सदस्यों पर ‘अत्याचार’ किया और उनका अपमान किया. अदालत मामले पर 27 फरवरी को विचार करेगी और शिकायत पर संबंधित थाना प्रभारी से जवाब मांगा गया है.

दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष हरनाम सिंह की ओर से दायर शिकायत में आरोप लगाया गया है कि खान ने टेलीविजन चैनल के कार्यक्रम में यह टिप्पणी की, जबकि कैफ ने ‘‘असंवेदनशील और अपमानजनक” टिप्पणी का विरोध करने की बजाए अपने आचरण से पीड़ितों का अपमान करने में आरोपी नंबर एक (खान) का साथ दिया.

सिंह ने कहा कि उन्होंने पिछले साल दिसंबर में थाने में एक शिकायत दर्ज करायी थी लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई जिसके कारण उन्होंने अदालत के समक्ष यह याचिका दायर की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola